Thursday, July 2, 2015

केंद्रीय विद्यालय में छात्रों का सारा रिकार्ड होगा ऑनलाइन,स्कूल एक्टिविटी पर ऑन लाइन नजर रख सकेंगे अभिभावक

- शाला दर्पण से जुड़ा पटना बेली रोड का केंद्रीय विद्यालय
- अभिभावकों को मिल सकेगी ऑन लाइन छात्रों के बारे में सारी जानकारी
संवाददाता, पटना
केंद्रीय विद्यालय संगठन का तमाम डाटा को ऑन लाइन कर दिया जायेगा. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी हैं. जुलाई से इसे लागू कर दिया जायेगा. इसके तहत छात्रों के सारे रिकार्ड को ऑन लाइन देखा जा सकेगा. स्कूल की तमाम एक्टिविटी को अभिभावक ऑन लाइन सर्च कर सकेंगे. देश भर में अभी 12 केंद्रीय विद्यालय को इससे परियोजना से जोड़ा गया हैं. इसमें पटना के भी दो विद्यालय को जोड़ा जा रहा है. पटना में बेली रोड स्थिति केंद्रीय विद्यालय और कंकड़बाग केंद्रीय विद्यालय में यह प्रक्रिया शुरू किया गया हैं. कॉम्प्रिहेंसिव स्कूल मैनेजमेंट पॉलिसी मेकिंग नाम से शुरू किया गये इस प्रक्रिया में सारा कुछ ऑन लाइन किया जायेगा.
- देश भर के केंद्रीय विद्यालय होगा एक
ऑन लाइन डाटा देने के अलावा देश भर के केंद्रीय विद्यालय को एक साथ करने की भी शुरुआत हो रही हैं. इसके तहत देश भर के 11 सौ केंद्रीय विद्यालय को एक साथ जोड़ा जायेगा. केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) से मिली जानकारी के अनुसार तमाम केंद्रीय विद्यालय अल्ट्रानेट सिस्टम से जुड़ जायेगा. इससे किसी भी केंद्रीय विद्यालय के बारे में जानकारी लेना आसान हो जायेगा.  इस प्रोजेक्ट को तमाम केंद्रीय विद्यालय में चलाया जायेगा. केवी शाला दर्पण प्रोजेक्ट की मदद से केवी में नामांकन से लेकर कई कार्यक्रम को चलाना आसान बनाया गया हैं. इससे विद्यालय और अभिभावकों के बीच सारी जानकारी में पारदर्शिता लाया जा सकेगा. इसमें अभिभावकों तथा शिक्षकों के समय में काफी बचत होगी.
- अभिभावकों को मिलेगी ऑन लाइन सूचना
अपने बच्चे के एटेंडेंस के साथ क्लास में छात्र के प्रदर्शन के बारे में अब अभिभावकों को ऑन लाइन सूचना मिल जायेगी. अब अभिभावकों को स्कूल से बच्चे के बारे में इंक्वायरी करने की जरूरत नहीं होगी. क्लास वन से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के बारे में पूरी सूचना ऑन लाइन उपलब्ध करवायी जायेगी. अभिभावक को बच्चे के एटेंडेंस के साथ हेल्थ, एकेडेमिक रिकार्ड आदि के बारे  में भी सारी जानकारी मिलेगी.
- छात्रों को मिलेगा स्मार्ट कार्ड
केवीएस के छात्रों को अब स्मार्ट कार्ड दिया जायेगा. इस स्मार्ट कार्ड के माध्यम से छात्र अपना एटेंडेंस प्रक्रिया को पूरी करेंगे. हर स्टूडेंट्स को मल्टीपर्पस स्मार्ट कार्ड मिलेगा. इस कार्ड में पहली क्लास में एडमिशन से लेकर रिजल्ट तक ही हर इंफॉर्मेशन ऑन लाइन हासिल की जा सकेगी. इस योजना से टीचर्स को काफी फायदा होगा और क्लास रूम टीचिंग का स्तर बेहतर किया जा सकेगा.
शाला दर्पण के अंतर्गत होंगे ये सारी सुविधाएं
-  प्रवेश प्रक्रिया, एग्जामिनेशन मैनेजमेंट, एडमिनिस्ट्रेशन वर्क, रजिस्ट्रेशन, सब्जेक्ट स्ट्रीम लिस्ट, टाइम टेबल, सुटेबल मैनेजमेंट, कंवियेंस, लाइब्रेरी, टीचर्स की सैलरी, खर्च, स्टूडेंट्स की फी डिटेल्स आदि की जानकारी ऑन लाइन किया जायेगा.

कोट
स्कूल मैनेजमेंट मेकिंग पॉलिसी को लेकर स्कूल में शुक्रवार को एक बैठक बुलायी गयी हैं. इसके तहत कम्प्यूटर से सारे रिकार्ड को जोड़ा जायेगा. छात्रों से जुड़े हुए सारे डिटेल्स को ऑन लाइन कर दिया जायेगा. इससे अभिभावक जब चाहे बच्चे के बारे में सारी जानकारी ले पायेंगे. इसके लिए अब उन्हें स्कूल से संपर्क करने की जरूरत नहीं होगी. जल्द ही स्कूल में इसे लॉच किया जायेगा.
एस बलबन, प्रिंसिपल, बेली रोड केंद्रीय विद्यालय

फी जमा करने और एटेडेंस सिस्टम तो पटना में भी केंद्रीय विद्यालय में शुरू किया गया हैं. शाला दर्पण से भी केंद्रीय विद्यालय को जल्द ही जोड़ा जायेगा. फिलहाल स्कूल मैनेजमेंट मेकिंग सिस्टम से पटना के दो केवी में शुरू किया जा रहा हैं.
एमएस चौहान, क्षेत्रीय निदेशक, पटना केंद्रीय विद्यालय संगठन

No comments:

Post a Comment