Wednesday, July 1, 2015

मेडिकल कॉलेज में नामांकन के लिए आयें 140, 128 का हुआ नामांकन

- काउंसिलिंग के तीसरे दिन दरभंगा मेडिकल कॉलेज और आइजीआइएमएस में सीटें हो गयी फुल
संवाददाता, पटना
नौ मेडिकल कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया चल रही हैं. काउंसिलिंग के बाद सफल अभ्यर्थी नामांकन भी ले रहे हैं.  बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से मेडिकल कॉलेज में नामांकन के तीसरे दिन 140 अभ्यर्थी को बुलाया गया था. इसमें से 128 पर ही नामांकन लिया जा सका. कुछ अनुपस्थित थे तो कुछ सीटें केटेगरी रैंक वाले छात्रों के नामांकन के लिए छोड़ दिया गया. काउंसिलिंग के तीसरे दिन 201वें रैंक से 340वीं रैंक तक के अभ्यर्थी का बुलाया गया था. जेनरल केटेगरी अभ्यर्थी की काउंसिलिंग 4 जुलाई तक चलेगा. गुरुवार को जेनरल के अलावा एसटी और एससी केटेगरी के अभ्यर्थियों को भी काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया हैं.
- डीएमसीएच और आइजीआइएमएस की सीटें हो गयी फुल
पटना मेडिकल कॉलेज (पीएमसी) और नालंदा मेडिकल कॉलेज (एनएमसी) के बाद बुधवार को आइजीआइएमएस और दरभंगा मेडिकल कॉलेज (डीएमसीएच) की भी सारी सीटों पर नामांकन ले लिया गया. आइजीआइएमएस के छह सीटों पर मंगलवार को भी नामांकन लिये गये थे. बुधवार को बची हुई 36 सीटों पर नामांकन लिया गया. आइजीआइएमएस में बीसी केटेगरी के लिए तीन सीटों पर नामांकन बाद में लिया जायेगा. वहीं दरभंगा मेडिकल कॉलेज के कुल 80 सीटों में जेनरल केटेगरी के तमाम  52 सीटों पर नामांकन बुधवार को संपन्न हो गया. वहीं डीएमसीएच के 28 सीटों पर केटेगरी रैंक वाले का नामांकन बाद में लिया जायेगा.

आगे होने वाले काउंसिलिंग
जेनरल        -  2, 3 और 4 जुलाई
एसटी        -     4 जुलाई
एससी       -     4 से 6 जुलाई तक
इबीसी       -  6 और 7 जुलाई
बीसी        -   8 और 9  जुलाई
आरसीजी   -    9  जुलाई

इन मेडिकल कॉलेज में होना है नामांकन
एमबीबीएस   -    950
बीडीएस    -       40
मेडिकल कॉलेंजों की संख्या  - 9
डेंटल कॉलेजों की संख्या   -  एक
मेडिकल और डेंटल कॉलेज में सेंट्रल कोटा  - 15 फीसदी

बीसीइसीइ से यहां पर होगा नामांकन
पटना मेडिकल कॉलेज, पटना   -     150 सीटें
दरभंगा मेडिकल कॉलेज   -    100
जेएलएन मेडिकल कॉलेज, भागलपुर   -  100 सीटें
नालंदा मेडिकल कॉलेज   -   100 सीटें
एसके मेडिकल कॉलेज, मुजफ्फरपुर   -   100 सीटें
एएनएम मेडिकल कॉलेज, गया   -   100 सीटें
वीआइएमसी, पावापुरी    -    100 सीटें
सीजीएमसी, बिहटा       -    100 सीटें
पटना डेंटल कॉलेज   -     40 सीटें 

No comments:

Post a Comment