Thursday, July 9, 2015

आज से मिलेगा सिमुलतला आवासीय विद्यालय का नामांकन फार्म

 पटना
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में नये नामांकन को लेकर शुक्रवार से नामांकन फार्म मिलना शुरू हो जायेगा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के वेबसाइट पर नामांकन फार्म डाल दिया गया हैं. बोर्ड के वेबसाइट से नामांकन फार्म को डाउन लोड किया जायेगा. इसके बाद नामांकन फार्म भर के छात्र जिस जिले का छात्र हैं, वहां के जिला शिक्षा कार्यालय में नामांकन फार्म को जमा करेंगे. जेनरल छात्र के लिए नामांकन शुल्क 200 रुपया रखा गया हैं. वहीं एससी और एसटी छात्रों के लिए 50 रुपया शुल्क के तौर पर रखा गया हैं. छात्र नामांकन के लिए आवेदन 10 जुलाई से 22 जुलाई तक करेंगे. इस संबंध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू हो जायेगा. इसके लिए नामांकन फार्म बिहार बोर्ड के वेबसाइट से प्राप्त कर छात्र भरेंगे. 

No comments:

Post a Comment