Thursday, July 2, 2015

एफिलिएशन मिला नहीं, ले रहे नामांकन

- एफिलिएशन मिले बिना ही ले रहे छात्रों के नामांकन
संवाददाता, पटना
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एफिलिएशन दिया नहीं, लेकिन स्कूल और कॉलेजों ने नामांकन लेने का काम शुरू कर दिया गया हैं. कहीं पर मैट्रिक के लिए नामांकन तो कहीं पर प्लस टू का नामांकन लिया जा रहा हैं. ऐसे में लगभग 50 हजार छात्रों के भविष्य संकट में आ जायेंगे, अगर इन स्कूल और कॉलेजों को समिति अगर एफिलिएशन नहीं देती हैं. नामांकन की प्रक्रिया चल रही हैं. लेकिन इस पर ना तो अभिभावकों का ध्यान हैं और ना ही बिहार बोर्ड ही इस पर कुछ कर पा रही हैं.
- 200 स्कूलों और कॉलेजों ने कर रहा है आवेदन
2015 सत्र के एफिलिएशन के लिए 200 स्कूलों और कॉलेजों ने समिति के पास आवेदन दिया था. आवेदन देने की पूरी प्रक्रिया भी स्कूलों और कॉलेजों ने पूरा किया. साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों ही संकायों में एफिलिएशन के लिए आवेदन दिया गया हैं. लेकिन अभी तक आवेदन के काम को पूरा नहीं किया जा सका हैं. समिति सूत्रों की माने तो आवेदन के लिए स्कूल और कॉलेज को फी भी अदा करना पड़ा है . 500 तक के नामांकन के लिए 75 हजार, 5 सौ से 750 सौ तक के नामांकन के लिए एक लाख और 750 सौ से अधिक के नामांकन के लिए एक लाख 50 हजार रुपये आवेदन के समय देना पड़ा था.
- नहीं हुई नौ महीने से एफिलिएशन के लिए बैठक
समिति द्वारा साल में एक बार नये स्कूल और कॉलेजों को एफिलिएशन दिया जाता हैं. इसके लिए स्कूल और कॉलेजों को आवेदन देना होता हैं. आवेदन देने के छह महीने के अंदर उन स्कूल और कॉलेजों को संबंद्धता की प्रक्रिया कर दी जाती हैं. इसके लिए समिति की ओर से बैठक आयोजित होती है. बैठक में यह देखा जाता हैं कि कौन सा स्कूल या कॉलेज संबंद्धता की शर्त का पूरा करता हैं. अगर कमी रहती है तो उस स्कूल और कॉलेज को कमियों को पूरा करने का निर्देश दिये जाते हैं. इसके बाद ही संबंद्धता मिलती हैं. समिति सूत्रों की माने तो पिछले साल 21 अक्तूबर 2014 को ही संबंद्धता को लेकर बैठक हुई थी. इसके बाद अभी तक नहीं हुई हैं.

कोट
कोशिश करेंगे कि संबंद्धता से संबंधित बैठक जल्द से जल्द करवायें. रिजल्ट और स्क्रूटनी के कारण समय नहीं मिल पा रहा था.

लालकेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 

No comments:

Post a Comment