Friday, July 10, 2015

26 अंक मिलेगा तभी होगा आइआइटी कानपुर में होगा नामांकन

- ऑल इंडिया 45वां रैंक के साथ कानपुर आइआइटी में सिविल इंजीनियरिंग में हो गया एलॉटमेंट
- इंटर साइंस में स्क्रूटनी करवाने के बाद भी नहीं बढ़ा पाटला कश्यम का मार्क्‍स
संवाददाता, पटना
जेइइ मेन और जेइइ एडवांस में सफल होने के बाद ऑल इंडिया 45वां रैंक मिला. आइआइटी में सीट एलॉटमेंट में भी आइआइटी कानपुर में सिविल इंजीनियरिंग में नामांकन हो गया. लेकिन इंटर साइंस के रिजल्ट में पाटला कश्यप पिछड़ गयी. फिजिकल हैंडिकैंप पाटला कश्यप को ज्वाइंट सीट एलॉटमेंट ऑथोरिटी की ओर से 12वीं में 322 मार्क्‍स आने जरूरी थे. लेकिन पाटला कश्यप को मात्र 296 मार्क्‍स हैं. ऐसे में आइआइटी कानपुर तक पहुंच कर भी पाटला कश्यप असफल हो रही हैं. पाटला कश्यप को अब आइआइटी कानपुर तक पहुंचने के लिए 26 अंक और चाहिए. पाटला कश्यप (रौल नंबर 10027 रौल कोड 17010) ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से मांग की है कि उसके उत्तर पुस्तिका की दुबारा जांच की जायें. उसके स्क्रूटनी में जितने अंक बढ़े हैं, उससे और अधिक अंक उसे आयेंगे. प्रभात खबर कार्यालय में आये पाटला कश्यप के पिता पंकज कुमार अनुपम ने बताया कि अगर बिहार बोर्ड एक बार और उत्तर पुस्तिका की जांच करें तो निश्चित की अंक बढ़ जायेंगा.
- 254 से 296 पर पहुंचा मार्क्‍स
इंटर साइंस का जब रिजल्ट निकला तो पाटला कश्यप को मात्र 254 अंक प्राप्त हुए थे. इसके बाद पाटला कश्यप ने चार विषय फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथेमेटिक्स और इंगलिश में स्क्रूटनी को लेकर आवेदन दिया. स्क्रूटनी के बाद पाटला कश्यप के फिजिक्स के अंक 33 से बढ़ कर 36 हो गया. केमेस्ट्री मे 33 से बढ़ कर 37 हो गया. मैथेमेटिक्स में 51 से बढ़ कर 56 हो गया ओर इंगलिश में 38 से बढ़ कर 58 हो गया. इससे कुल प्राप्तांक बढ़ कर 254 से बढ़ कर 296 हो गया. अभिभावक पंकज कुमार अनुपम ने बताया कि 50 हिंदी और 50 इंगलिश के उत्तर पुस्तिका की अगर दुबारा जांच हो तो उसमें भी अंक बढ़ेंगे. पंकज कुमार ने बताया कि सीट एलॉटमेंट का काम 24 जुलाई तक चलेगा. अगर 24 जुलाई तक उत्तर पुस्तिका की दुबारा जांच हो जायें तो मार्क्‍स मिल जायेंगे.
- स्क्रूटनी में कम हो गये अंक
एक तरफ जहां स्क्रूटनी में कम अंक बढ़ रहें है, वहीं दूसरी ओर कई ऐसे परीक्षार्थी हैं जिनके अंक कम हो जा रहें हैं. उमा (रौल नंबर 10028 रौल कोड 42081) के अंक स्क्रूटनी के बाद कम हो गये. सीवान जिले की इंटर साइंस की छात्र उमा ने हिंदी और इंगलिश में स्क्रूटनी के लिए आवेदन दिया था. हिंदी में जहां 35 से अंक घट कर 30 हो गया. वहीं इंगलिश में 64 से घट कर अंक 56 हो गया. 

No comments:

Post a Comment