Sunday, July 5, 2015

7 या 8 को निकलेगा मेरिट लिस्ट

पटना
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर साइंस का मेरिट लिस्ट 7 या 8 जुलाई को निकाला जायेगा. ऑरिजनल मेरिट लिस्ट को लेकर समिति ने तैयारी शुरू कर दी हैं. समिति के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी हैं. इस हफ्ते मेरिट लिस्ट निकाल दी जायेगी. 7 या 8 को मेरिट लिस्ट निकलने की उम्मीद हैं. अध्यक्ष ने बताया कि टॉपर को सूचना देने के लिए इस लिस्ट को अब अधिक देर नहीं किया जायेगा. क्योंकि जिन्हें जरूरत हैं, उनके लिए मेरिट लिस्ट निकालना बहुत ही जरूरी हैं. ज्ञात हो कि इस बार इंटर साइंस के रिजल्ट में प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी किया गया था. स्क्रूटनी के बाद कई नये छात्रों के अधिक अंक आने के कारण टॉपर सूची में शामिल हो गये. स्टेट टॉपर भी चेंज हो गया. अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि इंटर साइंस स्टेट टॉपर विशाल को सही मार्क्‍स सीट सोमवार या मंगलवार को दे दिया जायेगा. जिससे उनका नामांकन बीट्स पिलानी इंजीनियरिंग कॉलेज में हो जायेगा.
- सिमुलतला आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर बैठक आज
समिति कार्यालय में सोमवार को सिमुलतला आवासीय विद्यालय में क्लास छठी में प्रवेश को लेकर एक बैठक आयोजित किया जायेगा. नये प्रवेश परीक्षा को लेकर सारी बैठक में फैसले लिये जायेंगे. समिति सूत्रो की माने तो प्रवेश परीक्षा नये सिरे से लिया जायेगा. 2015-16 सत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया में एक ही प्रवेश परीक्षा से बच्चों का चयन किया जायेगा. ज्ञात हो कि अभी तक सिमुलतला आवासीय विद्यालय में नामांकन में दो परीक्षाएं द्वारा बच्चों का चयन किया जाता रहा हैं. एक पीटी और दूसरा मुख्य परीक्षा ली जाती रही हैं. लेकिन समिति द्वारा आयोजित परीक्षा में एक ही मुख्य परीक्षा द्वारा बच्चों का चयन किया जायेगा. 

No comments:

Post a Comment