Friday, July 10, 2015

सीबीएसइ ने दिया निर्देश : तीन घंटे पहले अभ्यर्थी आयेंगे परीक्षा केंद्र पर

- एआइपीएमटी देने वाले अभ्यर्थी के अभिभावकों को सीबीएसइ ने लिखा लेटर
संवाददाता, पटना
ऑल इंडिया प्री मेडिकल और प्री डेंटल टेस्ट (एआइपीएमटी) देने के लिए अभ्यर्थी को परीक्षा के तीन घंटे पहले ही आना होगा. सीबीएसइ ने यह निर्देश तमाम अभ्यर्थी और उनके अभिभावकों को दिया हैं. बोर्ड के अनुसार एआइपीएमटी की रि-टेस्ट के लिए अभ्यर्थी को 7.30 बजे परीक्षा केंद्र पर आ जाना होगा. हर परीक्षा केंद्र पर हर अभ्यर्थी की गहन जांच की जायेगी. इसके लिए तमाम केंद्र पर सीबीएसइ के साथ लोकल प्रशासन के भी लोगों की तैनाती की जायेगी. मालूम हो कि एआइपीएमटी की परीक्षा सुबह 10 बजे से 1 बजे तक चलेगी. लेकिन अभ्यर्थी को 7.30 बजे ही परीक्षा केंद्र पर आने का निर्देश दिया गया हैं.
- दो घंटे होगी अभ्यर्थी की जांच
25 जुलाई को आयोजित एआइपीएमटी की परीक्षा के पहले हर अभ्यर्थी की गहन जांच पड़ताल की जायेगी. इसके लिए सीबीएसइ ने दो घंटे का एक्स्ट्रा टाइम रखा हैं. 10 बजे परीक्षा शुरू होगी. इससे पहले 7.30 बजे से 9.30 बजे तक अभ्यर्थी की पूरी जांच की जायेगी. जांच के दौरान किसी तरह से पकड़े जाने पर अभ्यर्थी को परीक्षा से बेदखल कर दिया जायेगा.
- खाली हाथ भेजे सेंटर पर
सीबीएसइ ने अभिभावकों को लिखे लेटर में कहा है कि अपने बच्चे को परीक्षा केंद्र पर खाली हाथ भेजें. ना तो पानी की बोतल दे और ना ही मोबाइल साथ में रखने की इजाजत दे. सीबीएसइ ने परीक्षा संबंधित जो भी गाइड लाइन जारी किया हैं, उसमें अभिभावक पूरा साथ दे. अभ्यर्थी के पास एडमिट कार्ड के अलावा दो पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ होना चाहिए. इस बार परीक्षा केंद्र पर फोटोग्राफ खींचवाने की अनुमति नहीं दी गयी हैं. अगर अभ्यर्थी के पास फोटोग्राफ नहीं होगा तो उन्हें परीक्षा से बाहर कर दिया जायेगा.

अभिभावकों को मिला निर्देश
- सीबीएसइ के तमाम निर्देश को मानने मे मदद करें
- एडमिट कार्ड के साथ दो फोटोग्राफ होने चाहिए
- परीक्षा के तीन घंटे पहले पहुंचे परीक्षा केंद्र पर
- एडमिट कार्ड पर एक फोटो चिपका कर घर से ही लाना होगा

इन चीजों को लेकर नहीं आना हैं
- स्टेशनरी आइटम जैसे कागज के टूकड़े, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक की थैली, कैलकुलेटर, कलम, स्केल, बोर्ड, पेन ड्राइव, रबर, इलेक्ट्रॉनिक कलम, स्कैनर
- मोबाइल, ब्लूटूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, बैंड आदि
- बटुआ, धूप चश्मा, हैंडबैग, हेयर पिन, हेयर बैंक, ताबीज, बेल्ट, टोपी, स्कॉर्फ
- खाने की डिफिन, पानी की बोतल
- अंगुठी, कंगन, चेन, घड़ी, कलाई घड़ी, कैमरा


No comments:

Post a Comment