Monday, July 20, 2015

स्कूलों में आरटीआइ की सीटें खाली, 30 जुलाई से पहले लें नामांकन

- शिक्षा के अधिकार के तहत 308 में मात्र 49 प्राइवेट स्कूलों में ही हुआ नामांकन
- 30 जुलाई तक है नामांकन की अंतिम तिथि
संवाददाता, पटना
नये सत्र की पढ़ाई तमाम स्कूलों में शुरू हो चुकी हैं. लेकिन अभी भी शिक्षा के अधिकार के तहत नामांकन लिये जा रहे हैं. ऐसे अभिभावक जिन्हें अपने बच्चे का नामांकन प्राइवेट स्कूल में आरटीइ ( राइट टू एजुकेशन) करवाना हैं, तो वो उन स्कूलों में नामांकन के लिए जा सकते हैं जहां पर अभी नामांकन लिये जा रहें हैं. सर्व शिक्षा अभियान के तहत पटना जिला के ऐसे 308 स्कूलों का लिस्ट जारी किया गया हैं जहां पर आरटीइ या शिक्षा के अधिकार के तहत नामांकन लिये जायेंगे. ये वो स्कूल हैं जो बिहार सरकार से रजिस्टर्ड हैं और सीबीएसइ या आइसीएसइ बोर्ड के सिलेबस को फॉलो कर रहें हैं. इन स्कूलों को 30 जुलाई तक का समय दिया हैं. इस बीच स्कूलों में नामांकन ले लेने हैं.
- 308 में 50 स्कूलों ने ही दिया नामांकन की सूचना
शिक्षा के अधिकार के तहत 308 स्कूलों का रजिस्ट्रेशन अब तक किया गया हैं. इसमें से मात्र 50 स्कूलों ने ही अब तक नामांकन लेने की सूचना विभाग को दिया है. नामांकन कितना हुआ हैं. किस स्कूल में शिक्षा के अधिकार के तहत नामांकन की क्या सूची हैं. इसकी भी जानकारी स्कूलों ने अभी तक दिया हैं. अब विभाग की ओर से 30 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की गयी हैं. इस बीच तमाम स्कूलों को नामांकन संबंधित सारी जानकारी विभाग को उपलब्ध करवानी हैं.
- 12640 बच्चों में 3080 बच्चे का होगा नामांकन
आरटीइ के तहत हर स्कूलों का कुल सीट का 25 फीसदी सीटों पर आरटीइ के तहत नामांकन लेना हैं. अगर एक सेक्शन में 40 बच्चे में 25 परसेंट की बात करें तो 10 बच्चे का नामांकन लेना हैं. ऐसे में 308 स्कूलों की बात करें तो लगभग 12,640 बच्चे का नामांकन क्लास वन के लिए लिया गया. इसमें से शिक्षा के अधिकार के तहत 3080 बच्चे का नामांकन लेना चाहिए. लेकिन विभाग के पास अभी किसी भी प्राइवेट स्कूलों नामांकन संबंधित कोई डाटा विभाग को उपलब्ध नहीं करवाया हैं. विभाग को स्कूलों यह भी नहीं बताते हैं कि स्कूल में कितने बच्चे क्लास वन में पढ़ रहें हैं और आरटीइ के तहत कितने बच्चे के लिए सीटें स्कूल में उपलब्ध हैं.
2014-15 सत्र में 690 बच्चों का ही हुआ था नामांकन
 शिक्षा के अधिकार के तहत रजिस्ट्रेशन तो हो गया, लेकिन नामांकन लेने में प्राइवेट स्कूल अभी भी नजर अंदाज किये हुए हैं.   2014-15 सत्र में मात्र 49 स्कूलों ने आरटीइ के तहत नामांकन लिया. 2014-15 सत्र में मात्र 168 स्कूलों का ही रजिस्ट्रेशन किया गया था. 168 स्कूलों में से ही 49 स्कूलों ने 2014-15 सत्र में शिक्षा के अधिकार के तहत नामांकन लिया. इसमें से 119 स्कूलों ने नामांकन नहीं लिया. इसके बाद जनवरी 2015 से जुलाई 2015 के बीच 140 स्कूलों का रजिस्ट्रेशन बिहार सरकार की ओर से किया गया. रजिस्ट्रेशन तो इन स्कूलों को मिल गया, लेकिन सत्र बीत जाने के बावजूद इन स्कूलों ने नामांकन नहीं लिया. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन स्कूलों को रजिस्ट्रेशन किया गया हैं, उन्हें सत्र के शुरुआत में ही नामांकन लेने को कह दिया गया था.
इन स्कूलों को मिला परमिशन, ले सकते हैं  यहां पर नामांकन
- सरस्वती विद्या मंदिर, बलदेव सहाय पथ, कदमकुंआ
- एस किड्स कांवेंट हाई स्कूल, एलआइसी कॉलोनी
- प्रयास भारती विद्यालय, सी-83, कृष्णा अपार्टमेंट, बोरिंग रोड
- ग्रीन फिल्ड कांवेंट स्कूल, केशरीनगर, पटना
- प्रेमा लोक मिशन, कंकड़बाग
- लॉर्ड जीजस स्कूल, महेशपुर, थाना मेंहदी गंज, पटना सिटी
- सेंट पॉल्स हाई स्कूल, फेयर फिल्ड कॉलोनी, दीघा
- सेंट मेरी एकेडमी, आशियाना नगर
- न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, एसके पुरी
- इशान इंटरनेशनल गल्र्स स्कूल, बेली रोड
- चिल्ड्रेन हेवेन स्कूल, टेलीग्राफ कॉलोनी, किदवईपुरी
- स्कोलर अबोड, शंकर कॉलोनी, अनिसाबाद
- पीजेएम पब्लिक स्कूल, गुलजारबाग, आलमगंज
- न्यू एरा पब्लिक स्कूल, एमआइजी 237, लोहिया नगर, कंकड़बाग
- शिवम पब्लिक स्कूल, मीठापुर
- प्रारंभिका,  एसके पुरी
- कृष्णा पाटलिपुत्र गल्र्स स्कूल, पाटलिपुत्र कॉलोनी
- होली मिशन स्कूल, रोड नं-14, राजीव नगर
- जिसस एंड मेरी स्कूल, मनेर दानापुर
- सुदर्शन पब्लिक स्कूल, आइएएस कॉलोनी, न्यू बेली रोड, दानापुर
- मांटेसरी स्कूल, गंगा बालकेश्वर भवन, यारपुर

शिक्षा के अधिकार के तहत अब तक हुआ नामांकन
सत्र           -        कुल नामांकन
2011-12   -        319
2012-13   -        329
2013-14   -        700
2014-15    -       690

कोट
प्राइवेट स्कूल शिक्षा के अधिकार के तहत नामांकन लेने में काफी आना कानी करते है. स्कूलों को कई बार सूचना भेजी गयी है कि शिक्षा के तहत नामांकन लें, लेकिन स्कूलों ने अभी तक रिपोर्ट नहीं भेजा हैं. अभी 30 जुलाई तक का समय स्कूलों को दिया गया है. इस बीच स्कूलों को नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर लेनी हैं. जिन स्कूलों को जनवरी से जुलाई के बीच रजिस्ट्रेशन किया गया हैं. उन स्कूलों में मात्र 50 स्कूलों ने ही अभी तक नामांकन लेने की सूचना दी है. लेकिन कोई रिपोर्ट नहीं दिया है.
 राम सागर सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान 

No comments:

Post a Comment