Sunday, July 12, 2015

आज से शुरू होगा पोलिटेकनिक इंजीनियरिंग की काउंसिलिंग

- एक लाख 36 हजार परीक्षार्थी हुए थे शामिल
संवाददाता, पटना
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइ) के तहत लिया जाने वाला डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (डीसीइसीइ) 2015 के आधार पर पॉलिटेकनिक इंजीनियरिंग, पार्ट टाइम पॉलिटेकनिक इंजीनियरिंग कोर्स में नामांकन के लिए काउंसिलिंग और साक्षात्कार की प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू होगा. काउंसिलिंग हर दिन सुबह 10 बजे से चलेगा. 13 जुलाई से शुरू होकर काउंसिलिंग 10 सितंबर तक चलेगा. तीन चरण में काउंसिलिंग किया जायेगा. प्रथम चरण में पोलिटेनिक इंजीनियरिंग की काउंसिलिंग की जायेगी. द्वितीय चरण में वीमेन पोलिटेनिक इंजीनियरिंग की काउंसिलिंग की जायेगी. तीसरे चरण में पार्ट टाइम पोलिटेनिक इंजीनियरिंग के अभ्यर्थी को बुलाया गया हैं. ज्ञात हो कि पोलिटेकनिक इंजीनियरिंग में प्रदेश भर के एक लाख 36 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इसमें लगभग 10 हजार अभ्यर्थी को सफलता मिली थी.
- मूल आवेदन में लगे फोटो लेकर आना अनिवार्य
काउंसिलिंग के लिए आने वाले अभ्यर्थी को निर्देश दिया गया है. इसमें कहा गया है कि अभ्यर्थी ने परीक्षा देने के समय जो ओएमआर आवेदन जमा किया होगा. उसमें जो फोटो अभ्यर्थी लगी होगी. वहीं मूल आवेदन वाला फोटो लेकर अभ्यर्थी को काउंसिलिंग के लिए आना हैं. मूल आवेदन पत्र में लगी फोटो की दस प्रतियां भी अभ्यर्थी को अपने साथ लेकर आना हैं. इसके अलावा जो आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी सामान्य कोटि की मेधा सूची में आयें हैं. उनकी गणना सामान्य कोटि में ही की गयी है . उनके रौल नंबर भी सामान्य कोटि में किया गया है. ऐसे अभ्यर्थी को अब चेंज नहीं किया जा सकता हैं.

पोलिटेनिक इंजीनियरिंग की काउंसिलिंग  - 13 जुलाई से 5 सितंबर तक (रविवार को नहीं होगा)
वीमेन इंजीनियरिंग की काउंसिलिंग  -  7 से 9 सितंबर
पार्ट टाइम पोलिटेनिक इंजीनियरिंग  - 10 सितंबर को

केक

No comments:

Post a Comment