- मैट्रिक स्क्रूटनी के आवेदन 4 जुलाई तक ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को करना था जमा
संवाददाता, पटना
मैट्रिक का रिजल्ट निकले पंद्रह दिनों के उपर हो गया, लेकिन अभी तक स्कूल का काम शुरू नहीं हो पाया हैं. अभी इसे शुरू होने में दस दिन और लग सकते हैं. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की माने तो जब तक तमाम जिलों से आवेदन की लिस्ट समिति को प्राप्त नहीं होगी, तब तक स्क्रूटनी का काम शुरू कैसे होगा. समिति सूत्रों की माने तो अभी तक मात्र एक जिला किशनगंज के ही स्क्रूटनी का आवेदन समिति को प्राप्त हुआ हैं. इसके अलावा 37 जिलों के जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से आवेदन नहीं भेजी गयी हैं. समिति की ओर से जिला शिक्षा कार्यालय को चार जुलाई तक आवेदन भेज देने का समय दिया गया था. ज्ञात हो कि मैट्रिक के स्क्रूटनी के लिए इस बार परीक्षार्थी को आवेदन स्कूल में ही जमा करने के लिए निर्देश समिति की ओर से दिया गया था.
- 4 जुलाई को समिति कार्यालय पहुंच जाना था
30 जून तक परीक्षार्थी को स्क्रूटनी के आवेदन स्कूल में जमा करने थे. इसके बाद 1 जुलाई से 2 जुलाई के बीच स्कूल की ओर से जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में आवेदन को जमा करना निर्धारित किया गया था. इसके बाद 2 जुलाई से 4 जुलाई के बीच तमाम जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से समिति के पास तमाम आवेदन आ जाना चाहिए था. लेकिन आठ जुलाई तक मात्र एक जिला से ही समिति के पास आवेदन आ पाया हैं. 37 जिलों के आवेदन अभी रास्ते में ही हैं.
- आवेदन की लिस्ट देखने के बाद मूल्यांकन केंद्र से आयेगा उत्तर पुस्तिका
समिति के पास आवेदन आने के बाद उसी के अनुसार मूल्यांकन केंद्र से उत्तर पुस्तिका लायी जायेगी. अब समिति के पास कठिनाई हैं कि स्क्रूटनी के आवेदन आयें नहीं हैं तो मूल्यांकन केंद्र से उत्तर पुस्तिका कैसे लाया जायेगा. समिति सूत्रों की माने तो अभी स्क्रूटनी को शुरू होने में दस दिन और लगेंगे. क्योंकि उत्तर पुस्तिका लाने में लगभग एक सप्ताह का समय लग जाता हैं.
कोट
इस बार स्क्रूटनी के काम में सहयोग नहीं मिल रहा हैं. इंटर के स्क्रूटनी में मूल्यांकन केंद्र के केंद्राधीक्षकों ने काफी परेशान किया. वहीं अब मैट्रिक के स्क्रूटनी में जिला शिक्षा कार्यालय से सहयोग नहीं मिल रहा हैं. 4 जुलाई को ही समिति कार्यालय में सारे आवेदन आ जाने चाहिए थे, लेकिन अभी तक नहीं आ पाया हैं.
लालकेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति

No comments:
Post a Comment