Friday, July 3, 2015

सिमुलतला आवासीय विद्यालय लौट रहे छात्र, 108 में 44 छात्र 11वीं की यहीं से करेंगे पढ़ाई

- बाहर के भी छात्र ले पायेंगे सिमुलतला आवासीय विद्यालय में 11वीं में नामांकन
संवाददाता, पटना
मैट्रिक के रिजल्ट में बेहतर करने के बाद अब फिर एक बार सिमुलतला आवासीय विद्यालय की ओर छात्रों का रूझान बढ़ने लगा हैं. जहां स्कूल छोड़ चुके छात्र वापस आ रहे हैं. वहीं नये छात्र भी यहीं से 11वीं में नामांकन लेना चाह रहें हैं. 1 जुलाई को विद्यालय खुलने के साथ ही पुराने छात्रों का वापस आने का सिलसिला भी शुरू हो गया हैं. इस बार मैट्रिक की परीक्षा विद्यालय से 108 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इसमें से अधिकांश छात्र स्कूल को पहले ही छोड़ चुके थे. लेकिन रिजल्ट अच्छा होने के बाद अब छात्र विद्यालय में वापस आ रहे हैं. 108 छात्रों में से 44 छात्र वापस 11वीं में यहां पर पढ़ाई करना भी शुरू कर दिये हैं. वहीं अब स्कूल नये छात्रों का नामांकन भी विद्यालय में लेने की सोच रहा हैं. इसको लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पास एक प्रस्ताव भी विद्यालय की ओर से दिया गया हैं. जल्द ही बोर्ड की ओर से नये छात्रों के नामांकन के लिए तिथि की घोषणा भी की जायेगी.
- नये सत्र शुरू करने के लिए 9 जुलाई को होगा बैठक
वहीं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 2015-16 सत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. इसको लेकर समिति कार्यालय में एक बैठक 9 जुलाई को आयोजित की जायेगी. बोर्ड के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि अगस्त में सिमुलतला  आवासीय विद्यालय में नये नामांकन की प्रक्रिया शुरू किया जायेगा. इसको लेकर 9 जुलाई को एक बैठक आयोजित की जायेगी. इसमें नये नामांकन की लेकर तैयारियां की जायेगी.

कोट
जो छात्र विद्यालय को छोड़ चुके थे वो भी अब वापस आ रहे हैं. 44 छात्र वापस आ गये हैं. बांकी कई छात्र जिन्होंने कोचिंग संस्थान आदि में नामांकन ले लिया था, वो भी वापस आ रहे हैं. विद्यालय में नये छात्रों का भी नामांकन लिया जायेगा. बिहार बोर्ड के पास इसकी सूचना भेजी गयी हैं. जल्द ही बोर्ड तिथि निर्धारित करके इसकी सूचना छात्रों को देगी. इसके बाद नये नामांकन लिये जायेंगे.
राजीव रंजन, प्रिंसिपल, सिमुलतला आवासीय विद्यालय 

No comments:

Post a Comment