Friday, July 10, 2015

एक परीक्षार्थी के उत्तर पुस्तिका ने रोका मेरिट लिस्ट

- 15 जुलाई तक आयेगा इंटर साइंस का मेरिट लिस्ट
संवाददाता, पटना
इंटर साइंस के टॉपर की मेरिट लिस्ट को एक परीक्षार्थी के दो विषय के उत्तर पुस्तिका ने रोक दिया हैं. अब इस परीक्षार्थी के दोनों विषयों के उत्तर पुस्तिका की जांच के बाद ही इंटर साइंस का मेरिट लिस्ट घोषित किया जायेगा. ज्ञात हो कि स्क्रूटनी के लिए एक परीक्षार्थी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पास आवेदन दिया था. इस परीक्षार्थी को पहले ही 418 अंक इंटर साइंस में प्राप्त हो चुके हैं. लेकिन इंगलिश और कम्यूनिकेटिंग इंगलिश में कम अंक आने के कारण परीक्षार्थी ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन दिया था. इस परीक्षार्थी के उत्तर पुस्तिका की अभी तक जांच नहीं हुआ हैं. अब बोर्ड इस परीक्षार्थी के उत्तर पुस्तिका को खोज रहा हैं. इसके लिए बिहार बोर्ड के कर्मचारियों को संबंधित मूल्यांकन केंद्र से उत्तर पुस्तिका लाने को दुबारा भेजा गया हैं.
-  नहीं प्राप्त हुआ बोर्ड को उत्तर पुस्तिका
इस परीक्षार्थी के उत्तर पुस्तिका अभी तक बोर्ड को प्राप्त नहीं हुआ हैं. आवेदन देने के बाद जो भी उत्तर पुस्तिका इंटर काउंसिल लाये गये, उसमें इस परीक्षार्थी का उत्तर पुस्तिका बोर्ड को अभी तक नहीं मिला है. अब दुबारा इसके उत्तर पुस्तिका को मूल्यांकन केंद्र पर खोजा जायेगा. इसके बाद उत्तर पुस्तिका की स्क्रूटनी होगी. इसके बाद ही मेरिट लिस्ट जारी होगा. इसके लिए अब बिहार बोर्ड को कम से कम चार से पांच दिन लग ही जायेंगें.
कोट
इस बार इंटर टॉपर के मेरिट लिस्ट में 419 अंक पर सबसे अंतिम टॉपर हैं. इस परीक्षार्थी को 418 अंक पहले से प्राप्त हैं. इस परीक्षार्थी ने दो विषयों में स्क्रूटनी के लिए अप्लाई किया हैं. इसके कॉपी की जांच अभी तक नहीं हो पायी हैं. हो सकता हैं यह छात्र भी टॉपर के मेरिट लिस्ट में आ जायें, इस कारण मेरिट लिस्ट अब 15 जुलाई के लगभग निकाला जायेगा.
लालकेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 

No comments:

Post a Comment