Sunday, July 12, 2015

खुाले बाल कैसे देंगे एआइपीएमटी की परीक्षा

- एआइपीएमटी की परीक्षा में छात्रों को मनी पर्स और छात्रओं को हेयर पिन और हेयर बैेंड पर लगी पाबंदी
- सीबीएसइ ने कहा अभ्यर्थी मात्र एडमिट कार्ड और दो फोटोग्राफ ग्राफ लेकर जायें परीक्षा केंद्र पर
 पटना
तेज गर्मी और उस पर से उमस भरा मौसम, ऐसे में खुले बाल में परीक्षा देना काफी कठिन होगा. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) की ओर से छात्र अभ्यर्थियों को हेयर पिन और हेयर बैंड तक लगाने पर पाबंदी लगा दी गयी है . ऐसे में छात्रएं काफी परेशान है कि खुले बाल में परीक्षा देना काफी कठिन होगा. समय कम रहता हैं, ऐसे में बाल को संभालना और फिर सारे प्रश्नों का उत्तर देना कठिन होगा. इस पर इतनी गर्मी हैं. वहीं छात्र इस बात को लेकर परेशान हैं कि बिना मनी पर्स के परीक्षा केंद्र पर कैसे परीक्षा देने जायेंगे. अगर मनी पर्स लेकर जाते है तो उसे परीक्षा केंद्र पर कहां रखा जायेगा.
- अजीबो गरीब नियम से परेशान हैं अभ्यर्थी
ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) के लिए हर दिन सीबीएसइ की ओर से नियम कानून बनाये जा रहें हैं. जहां सीबीएसइ ने अभ्यर्थी को मात्र एडमिट कार्ड साथ में लाने का निर्देश दिया हैं, वहीं छात्र अभ्यर्थी और छात्र अभ्यर्थी के लिए नये-नये नियम भी जारी किये गये हैं. शनिवार को सीबीएसइ ने छात्रों को मात्र एडमिट कार्ड के साथ दो फोटोग्राफ लेकर आने का निर्देश जारी किया हैं. जहां छात्रों को मनी पर्स साथ में लाने से मना कर दिया हैं वहीं छात्रों को हेयर पिन लगा कर आने से मना कर दिया है. छात्रओं को विशेष तौर पर निर्देश दिया गया है कि वो बाल में ना तो हेयर पिन लगा कर आ सकती हैं और ना ही हेयर बैंड लगा कर आ सकती हैं. बाल खुला रहेगा.

इन चीजों पर लगी हैं पाबंदी
- मनी पर्स या बटूआ, धूप का चश्मा, हैंड बैग, हेयर पिन, हेयर बैंड, ताबीज, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ

अभ्यर्थी की बातें
एआइपीएमटी को लेकर सीबीएसइ जो नियम बनाया हैं उसमें कुछ नियम से हमें काफी परेशानी हो रही हैं. परीक्षा केंद्र पर तीन घंटे पहले पहुंचने का नियम सही हैं, लेकिन मनी पर्स नहीं ले कर जायेगे तो फिर हम परीक्षा केंद्र तक पहुंचेंगे कैंसे. इस तरह के बेतुके नियम को हटा देना चाहिए
अजय कुमार, अभ्यर्थी

हेयर पिन और हेयर बैंड अगर नहीं लगायेंगे तो फिर हमारे लिए बहुत ही मुश्किल हो जायेगा. लंबे बाल जिनके हैं उनके लिए तो परीक्षा देना काफी टफ हो जायेगा. इसके लिए सीबीएसइ को एक बार सोचना चाहिए.
अंजली सिंह, अभ्यर्थी

जब इंट्री प्वाइंट पर सारी जांच पड़ताल हो जायेगी तो फिर इतनी पाबंदी क्यूं लगायी जा रही हैं. बेल्ट आदि पहनने पर पाबंदी लगा दी गयी हैं. इससे अभ्यर्थी को परेशानी होगी. मेरा परीक्षा केंद्र मुजफ्फरपुर में हैं. ऐस में हैंड बैग लेकर नहीं जायेंगे तो फिर समान कहां पर रखेंगे.
मुकेश कुमार, अभ्यर्थी 

No comments:

Post a Comment