Thursday, July 9, 2015

मार्क्‍स सीट और सर्टिफिकेट में गलती की सुधार अब स्कूल कॉलेज से

- अब नहीं आना होगा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति
संवाददता, पटना
मार्क्‍स सीट और सर्टिफिकेट के अगर किसी तरह की गलती हैं तो इसके लिए अब छात्रों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी. अब स्कूल और कॉलेज में ही इसे सही किया जायेगा. समिति कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मार्क्‍ससीट और सर्टिफिकेट में सुधार की प्रक्रिया अब स्कूल और कॉलेज से ही किया जायेगा. पहले इसके लिए आवेदन के साथ सारे डाक्यूमेंट छात्रों को समिति कार्यालय में जमा करना होता था, लेकिन अब इसके लिए समिति ने स्कूल और कॉलेज में ही आवेदन देने को कहा हैं. छात्र स्कूल में सुधार के लिए आवेदन देंगे, उसके बाद स्कूल और कॉलेज की ओर से आवेदन को समिति कार्यालय में भेजा जायेगा. फिर समिति कार्यालय से आवेदन की त्रुटि को सही करके दुबारा स्कूल या कॉलेज भेज दिया जायेगा. छात्र अपना सर्टिफिकेट स्कूल या कॉलेज से प्राप्त कर पायेंगे.
- स्कूल की गलती स्कूल में ही सुधार कर आयेगा बोर्ड
समिति कार्यालय की माने तो अक्सर छात्र के जन्मतिथि, छात्र के नाम, अभिभावक के नाम, पास करने वाल साल आदि में त्रुटि हो जाती हैं. इसके लिए छात्रों को स्कूल से फारवाडिंग आवेदन के साथ एडमिट कार्ड, मार्क्‍स सीट आदि का फोटो कॉपी लगाकर समिति कार्यालय में जमा करना होता था. छात्र के आवेदन जमा करने के बाद समिति की ओर से संबंधित स्कूल के पास वेरिफिकेशन के लिए भेजा जाता हैं. इसके लिए समिति को लंबा समय लग जाता हैं. लेकिन अब स्कूल में आवेदन जमा होने से स्कूल अपने स्तर वाली सारी गलतियों को सही करके ही समिति के पास भेजेगा. इससे त्रुटि को जल्दी ही समाप्त कर लिया जायेगा. ज्ञात हो कि अभी किसी भी त्रुटि को सही करवाने में छात्र को महीनों तक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का चक्कर लगाना पड़ता हैं. लेकिन इस व्यवस्था से कम समय में ही छात्रों को मार्क्‍स सीट और सर्टिफिकेट मिल जायेगा.

इन गलती के आते है अधिक मामले
- छात्र के नाम में गलती
- छात्र की जन्मतिथि में गलती
- अभिभावक के नाम में गलती
- छात्र के एड्रेस में गलती

ऐसे होगा सुधार, मिलेगा 15 दिनों में मार्क्‍ससीट या सर्टिफिकेट
- स्कूल या कॉलेज में आवेदन के साथ सारे डाक्यूमेंट जमा करने होंगे
- इसके बाद स्कूल या कॉलेज के पास जो भी छात्र संबंधित डाटा होगा उसे सही किया जायेगा
- सही डाटा को ठीक कर स्कूल या कॉलेज सारे डाक्यूमेंट को समिति कार्यालय भेजेगा
- समिति कार्यालय में नया मार्क्‍स सीट या सर्टिफिकेट को बनवाया जायेगा
- इसके बाद समिति तुरंत मार्क्‍स सीट या सर्टिफिकेट को स्कूल या कॉलेज में भेज देगी
- इस सारे काम में 15 दिन लगेंगे

कोट
मार्क्‍स सीट और सर्टिफिकेट में किसी भी तरह की त्रुटि को अब स्कूल या कॉलेज में ही आवेदन छात्र जमा करेंगें. इस संबंध में स्कूल और कॉलेज को सूचना दे दी गयी हैं. छात्र को अब समिति कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी. छात्र के परेशानी को कम करने के लिए यह किया गया हैं. अब त्रुटि को स्कूल और बोर्ड मिलकर सही करेंगे. 15 दिनों में छात्र के काम हो जायेंगे.
श्रीनिवास चंद्र तिवारी, सचिव, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 

No comments:

Post a Comment