Monday, July 6, 2015

नौ अगस्त को सिमुलतला आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए होगा प्रवेश परीक्षा

- एक मुख्य परीक्षा से ही होगा स्टूडेंट्स का सेलेक्शन
- छठीं में पढ़ने वाले तमाम छात्र-छात्रएं ले सकेंगे नामांकन
संवाददाता, पटना
सिमुलतला आवासीय विद्यालय के 2015-16 सत्र के नये नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 9 अगस्त को लिया जायेगा. प्रवेश परीक्षा में वर्तमान में पढ़ने वाले छठी क्लास के छात्र और छात्रएं शामिल होंगे. 9 अगस्त को परीक्षा और 13 अगस्त को रिजल्ट की घोषणा की जायेगी. इसके साथ नामांकन की प्रक्रिया की जायेगी. सिमुलतला आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर इन तमाम बातों पर निर्णय बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से सोमवार आयोजित एक बैठक में लिया गया. प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए  इसी सप्ताह ( 8 या 9 जुलाई) से आवेदन की तिथि निकाली जायेगी. इस दिन से विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे. आवेदन का फार्म भरने के बाद विद्यार्थी उसे डाक द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में भेजेंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से आवेदन को समिति कार्यालय में लाया जायेगा. समिति के सचिव श्रीनिवास चंद्र तिवारी ने बताया कि 23 जुलाई आवेदन फार्म जमा करने की तिथि निर्धारित की गयी है. आवेदन 8 या 9 जुलाई से लिया जा सकेगा. जल्द ही इसके लिए विज्ञप्ति भी निकाली जायेगी.
एक ही परीक्षा से होगा विद्यार्थी का सेलेक्शन
इस बार सिमुलतला आवासीय विद्यालय में बच्चों का सेलेक्शन एक ही परीक्षा से ली जायेगी. समय कम होने की वजह से यह निर्णय समिति की ओर से लिया गया हैं. 120 अंक के वस्तुनिष्ठ परीक्षा के माध्यम से सेलेक्शन किया जायेगा. एक पाली में परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा आयोजित करने में इस बार जिला शिक्षा पदाधिकारी की भी मदद ली जायेगी. इस संबंध में सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्राचार्य राजीव रंजन ने बताया कि पिछली बार तक दो प्रवेश परीक्षा ली जाती रहीं हैं. पहला पीटी और दूसरी मुख्य परीक्षा से छात्रों का सेलेक्शन होता रहा हैं. लेकिन इस बार एक ही प्रवेश परीक्षा ली जायेगी.
हर जिले में होगा परीक्षा केंद्र
छात्र-छात्रों को परेशानी ना हो, इसके लिए प्रत्येक जिले में प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्र बनाये जायेंगे. समिति कार्यालय के अनुसार हर जिला शिक्षा पदाधिकारी के देख रेख में परीक्षा आयोजित की जायेगी. समिति के अनुसार जिस जिले से कम आवेदन आये होंगे, वहां के विद्यार्थी को बगल के जिले में परीक्षा केंद्र बनाया जायेगा. विद्यालय के प्राचार्य राजीव रंजन ने बताया कि 2015-16 सत्र के लिए नामांकन लिया जायेगा. वहीं 2014-15 सत्र में भी नामांकन नहीं लिया गया था. उस साल के गैप को खत्म करने के लिए जल्द ही समिति की ओर से विचार किया जायेगा.
पांच महीने लेट होगा सत्र
सिमुलतला आवासीय विद्यालय का 2015-16 सत्र इस बार पांच महीने लेट से शुरू हो पायेगा. मालूम हो कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया दिसंबर से शुरू हो जाती हैं. पहली प्रवेश परीक्षा जनवरी में होता हैं. दूसरी मुख्य परीक्षा फरवरी अंतिम या मार्च फस्र्ट वीक में होता हैं. उसके बाद मेडिकल होने के बाद 120 बच्चों का सेलेक्शन छठी क्लास के लिए होता हैं. 1 अप्रैल से सत्र शुरू हो जाता हैं. लेकिन इस बार प्रवेश परीक्षा अभी होने से पांच महीने देरी से सिमुलतला आवासीय विद्यालय का सत्र शुरू हो पायेगा.

कोट
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया को लेकर समिति में बैठक आयोजित किया गया. जल्द से जल्द नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. जुलाई में आवेदन लिया जायेगा और 9 अगस्त को पूरे प्रदेश में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी. इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गयी हैं.
लालकेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति

No comments:

Post a Comment