Sunday, July 12, 2015

सॉट टर्म बैंक वैलेंस और करेंट इंवेस्टमेंट को जानेंगे आइसीएसइ स्टूडेंट्स

- आइसीएसइ बोर्ड के 12वीं के एकाउंट विषय का सिलेबस हुआ चेंज
- 2016-17 सत्र से होगा लागू
संवाददाता, पटना
बैंक की गतिविधि, बैंक का लेन देन, पैसे का इंवेस्टमेंट आदि की जानकारी अब स्कूल लेवल पर ही दिया जायेगा. कॉमर्स के क्षेत्र में काम हो रहें तमाम चीजों की बेसिक जानकारी अब आइसीएसइ बोर्ड के स्टूडेंट्स को स्कूल में ही मिल जायेगा. बोर्ड की ओर से कॉमर्स स्ट्रीम के एकाउंट विषय को चेंज कर दिया गया हैं. बोर्ड के अनुसार नया सिलेबस इस साल तैयार कर लिया जायेगा. इसके बाद 2016-17 सत्र से इसे लागू कर दिया जायेगा. नये सिलेबस में कई नयी चीजों को जोड़ा गया है.
- कई सालों के बाद चेंज हो रहा सिलेबस
आइसीएसइ बोर्ड के अनुसार कई सालों के बाद कॉमर्स स्ट्रीम के एकाउंट विषय के सिलेबस को चेंज किया जा रहा हैं. अभी कई ऐसे टॉपिक पढ़ाये जा रहें थे, जिनका अब कोई मतलब नहीं था. राज्य सरकार और केंद्र सरकार के कई प्लानिंग की पढ़ाई हो रही थी, जो कि अब बंद भी कर दिया गया हैं. ऐसे में नये सिलेबस में पुरानी प्लानिंग को बंद कर नये प्लानिंग की पढ़ाई करवायी जायेगी. सिलेबस का नया प्रिंट बोर्ड के वेबसाइट पर डाल दिया गया हैं.

कुछ नये टॉपिक को जोड़ें गये हैं
- ओवर ड्राफ्ट, कैश क्रेडिट, लोन डिटेल्स, डिपोजिट, बिल पेमेंट
- ब्रांड, ट्रेडमार्क, कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर, ऑरिजनल कॉस्ट, लैंड, फर्निचर एंड फिक्सचर, प्लांट एंड इक्यूपमेंट, बेहिकल, ऑफिस इक्यूपमेंट
- लॉग टर्म लोन और शॉट टर्म लोन, इंशोरेंस, नॉन करेंट एसेट, करेंट एसेट, इंवेंस्टमेंट इन पार्टनरशिप फर्म,
- कैश एंड बैंक वैलेंस, चेक ऑफ हैंड, कैश ऑन हैंड, एडवांस टैक्स, टेलिफोन एक्सपेंस, रेंट एंड टैक्स, कैश डिस्काउंट, इंवेस्टरिज, कैश एंड बैंक बैलेंस

No comments:

Post a Comment