Thursday, July 23, 2015

एआइपीएमटी : 74 परीक्षा केंद्र पर सीबीएसइ की ओर से लगाये जायेंगे जैमर

- हर सेंटर सुप्रीटेंडेंट को आज सीबीएसइ जैमर करवायेगा प्रोवाइड
- बग डिटेक्टर से होगा बॉडी की चेकिंग
संवाददाता, पटना
ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल एंट्रांस टेस्ट (एआइपीएमटी) की परीक्षा को कदाचार मुक्त करवाने के लिए सीबीएसइ तमाम परीक्षा सेंटर पर जैमर की व्यवस्था करने जा रहा हैं. इसके लिए बोर्ड की ओर से हर परीक्षा केंद्र के सेंटर सुप्रीटेंडेंट को जैमर उपलब्ध करवाया जायेगा. पटना जोन के बिहार स्टेट में 74 परीक्षा केंद्र एआइपीएमटी के लिए बनाये गये हैं.  सीबीएसइ के प्रतिनिधि द्वारा 24 जुलाई को 74 सेंटर सुप्रीटेंडेंट जैमर उपलब्ध करवाया जायेगा. इसकी सूचना गुरुवार को तमाम सेंटर सुप्रीटेंडेंट के पास सीबीएसइ की ओर से भेजा गया है. सीबीएसइ के निर्देश के अनुसार 24 जुलाई को रेडियेंट इंटरनेशनल स्कूल में आयाजित बैठक में तमाम सेटर सुप्रीटेंडेंट का आना अनिवार्य है. अगर कोई सेंटर सुप्रीटेंडेंट बैठक में शामिल नहीं हो पाते है तो ऐसे परीक्षा केंद्र पर सीबीएसइ के आब्जर्बर अपने साथ जैमर लेकर जायेंगे. ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तमाम परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाना अनिवार्य हैं. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही सीबीएसइ की ओर से यह पहल की जा रही हैं.
- बॉडी की चेकिंग बग डिटेक्टर से
एआइपीएमटी की परीक्षा में शामिल तमाम अभ्यर्थी की पूरी बॉडी की चेकिंग भी किया जायेगा. इसके लिए तमाम परीक्षा केंद्र पर बग डिटेक्टर भी लगाये जायेंगे. बग डिटेक्टर भी सीबीएसइ की ओर से तमाम परीक्षा केंद्र को उपलब्ध करवाया जा रहा है. सीबीएसइ सूत्रो की माने तो बिहार में कुल 74 परीक्षा केंद्र बनाये गये है. इसमें 39 पटना जिला में और 20 मुजफ्फरपुर और 15 गया जिला में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इन तमाम परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाने की व्यवस्था सीबीएसइ की ओर से किया जायेगा. सीबीएसइ सूत्रों के मुताबिक तमाम परीक्षा केंद्र से कहा गया है कि अगर कोई प्राइवेट एजेंसी भी जैमर, मेटर डिटेक्टर या बग डिटेक्टर प्रोवाइड करवाये तो उनकी भी सुविधा सेंटर सुप्रीटेंडेंट की ओर से लिया जायें.


No comments:

Post a Comment