Tuesday, December 1, 2015

बोर्ड परीक्षा को रह गये दो महीना, प्लानिंग करना कर लें शुरू

- सीबीएसइ और आइसीएसइ बोर्ड ने स्टूडेंट्स के लिए जारी किया गाइड लाइन

संवाददाता, पटनाबोर्ड परीक्षा को मात्र दो महीने से लेकर तीन महीने रह गया है. जनवरी के दूसरे सप्ताह में बोर्ड परीक्षा का दाैर शुरू हो जायेगा. स्टूडेंट की तैयारी सही समय पर हो, इसके लिए सीबीएसइ और आइसीएसइ बोर्ड ने एक गाइड लाइन जारी किया है. स्कूलों काे निर्देश दिया गया है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक कोर्स को पूरा कर दे. उसके बाद 15 दिनों का रिवीजन स्कूल में ही करवाया जायें. वहीं स्टूडेंट को तैयारी के लिए प्लानिंग करने को कहा गया है.
फरवरी के पहले सप्ताह में मिलेगा प्रिपरेशन लीव सीबीएसइ की ओर से जहां प्रैक्टिकल के बाद प्रिपरेशन लीव दिया जाता है. वहीं आइसीएसइ बोर्ड की परीक्षा में प्रैक्टिकल परीक्षाा शुरू होने के पहले ही प्रिपरेशन लीव दिया जाता है. चुकी सीबीएसइ के प्रैक्टिकल और थ्योरी के बीच 15 दिनों का गैप रहता है. इससे बोर्ड इन 15 दिनों को प्रिपरेशन लीव के तौर पर देता है. वहीं आइसीएसइ बोर्ड की 12वीं और 10वीं की परीक्षा प्रैक्टिकल के साथ ही शुरू होता है. इस बीच कोई गैप नहीं होता है. प्रैक्टिकल खत्म होने के साथ थ्योरी शुरू हो जाता है.
15 जनवरी से सीबीएसइ का प्रैक्टिकल एग्जाम सीबीएसइ की 12वीं और 10वीं बोर्ड की परीक्षा 15 जनवरी से 15 फरवरी के लिया जाता है. इस एक महीने में तमाम स्कूलों को प्रैक्टिकल लेकर उसके मार्क्स को सीबीएसइ के पास भेज देना होता है. बोर्ड ने इस बार भी 15 जनवरी से प्रैक्टिकल लेने की सूचना तमाम स्कूलों को भेज दिया है. बोर्ड की थ्योरी परीक्षा इस बार एक मार्च से शुरू होगा.
आठ फरवरी से शुरू होगा आइसीएसइ 12वीं बोर्ड आइसीएसइ बोर्ड की परीक्षा आठ फरवरी से शुरू होगा. पहले प्रैक्टिकल और उसके बाद 22 फरवरी से 12वीं बोर्ड की थ्योरी पेपर शुरू हो जायेगा. वहीं 29 फरवरी से 10वीं बोर्ड की परीक्षा भी शुरू हो जायेगी. परीक्षा को देखते हुए बोर्ड ने टीचर्स को निर्देश दिया है. परीक्षा पैटर्न के साथ आंसर लिखने के बारे में भी टीचर्स को गाइड करने को कहा गया है.
सीबीएसइ और आइसीएसइ बोर्ड ने स्कूलों को जारी किया गाइड लाइन- हर विषय के हर चैप्टर की अच्छे से पढ़ाई करवाये टीचर
- हर चैप्टर पर स्टूडेंट का टेस्ट लें - क्लास में हर दिन एक टेस्ट होना चाहिए
- टीचर्स को फोकस पूरा एग्जाम की तैयारी होना चाहिए- स्टूडेंट को हर दिन का टास्क दे
- पिछले साल के प्रश्न पत्र की प्रैक्टिस करवायें स्टूडेंट काे यह मिला निर्देश
- वीकली प्लान बना ले - वीकली प्लान के अनुसार ही तैयारी करें
- अभी एक विषय पर तीन से चार दिन का समय दे - हर विषय को पूरा समय दे
- हर चैप्टर हो अच्छे से पढ़े - अभी हफ्ते में एक दिन खुद का टेस्ट दे. यानी एक टेस्ट सीरीज बनायें
- पिछले साल के क्वेश्चन बैंक को देखना शुरू कर दे - अभी 10 से 12 घंटे की पढ़ाई जरूरी है
- स्कूल के अलावा पांच से छह घंटे सेल्फ स्टडी पर दे - स्कूल के अलावा स्टूडेंट को कोर्स पूरा करने का समय निर्धारित कर लेना चाहिए
टीचर्स स्पीक
अभी स्टूडेंट को पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर देना चाहिए. पढ़ने के लिए सही समय अभी मात्र एक महीने का बचा है. दिसंबर में ही जो पढ़ाई करनी होगी, हो जायेगा. इसके बाद तो परीक्षाओं का दौर शुरू हो जायेगा. इस एक महीने का समय बहुत ही बहुमूल्य है. संजय कुमार, टीचर, लोयेला हाई स्कूल
आइसीएसइ बोर्ड की परीक्षा तो शुरू होती है तो फिर स्टूडेंट के पास रिवीजन का ही समय रह जाता है. वो भी एक सब्जेक्ट का. ऐसे में अभी दो महीने जो स्टूडेंट सेल्फ स्टडी कर पायेंगे, वो कर पायेंगे. इसके बाद मौका नहीं मिलेगा. अलका झा, टीचर, सेंट जोसफ कांवेंट हाई स्कूल \\B

No comments:

Post a Comment