Wednesday, December 2, 2015

टॉपर बनने की घोषणा ने एक साल का कैरियर बर्बाद कर दिया विकास कुमार का

- सम्मान समारोह में शामिल होने आये टॉपर ने रखी अपनी शिकायत

संवाददाता, पटनाबिहार टॉपर की घोषणा हुई और दस दिनों के बाद ही घोषणा को वापस ले लिया गया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की एक गलती का ये असर हुआ कि विकास कुमार सिंह का एक साल बर्बाद हो गया. अब फिर से नये सीरे से विकास इंजीनियरिंग कॉलेज में नामांकन के लिए इस बार जेइइ मेन की परीक्षा देगा. टॉपर्स के सम्मान समरोह में आये विकास कुमार के साथ कई टॉपर ने अपनी शिकायत समिति कार्यालय में अध्यक्ष और सचिव के सामने रखी.
- ना आइआइटी पहुंचा और ना ही बिट्स पीलानी में हुआ नामांकन प्रभात खबर के साथ विशेष बातचीत में पूर्व टॉपर विकास कुमार सिंह ने कहा कि 20 मई को इंटर का रिजल्ट आया. इसके बाद 24 मई को जेइइ एडवांस की परीक्षा थी. लेकिन मै इस परीक्षा में शामिल नहीं हुआ. क्योंकि रैंक वन होने के कारण मेरा नामांकन बिट्स पीलानी में सीधे हो जाता. मैने बिट्स पीलानी का नामांकन फार्म भी भर दिया था. लेकिन 30 मई को पता चला कि मै सेकेंड टॉपर हो गया हूं. इससे मै ना तो आइआइटी में नामांकन ले सका और ना बिट्स पीलानी ही जा पाया. इससे एक साल मेरा बर्बाद हो गया. इस बार दुबारा जेइइ मेन देंगे.
- दस दिनों में बदल गया टॉपर 20 मई को बिहार बोर्ड ने इंटर साइंस का रिजल्ट घोषित किया. इसके दस दिन बाद यानी 30 मई को बोर्ड ने इंटर साइंस का टॉपर चेंज कर दिया. समस्तीपुर के विकास कुमार सिंह (रौल नंबर - 10085, रौल कोड 53069) विद्यापति प्लस टू स्कूल, समस्तीपुर की जगह वैशाली का विशाल (रौल नंबर - 10883, रौल कोड 33014) वीआर कॉलेज किरतपुर , राजाराम , भगवानपुर, वैशाली टॉपर बन गया. इतना ही नहीं बोर्ड के टॉप टेन में दो छात्र के शामिल होने से टॉपर लिस्ट में रैंक उपर नीचे हो गया.
- दो दिन पहले पता चला मेरिट लिस्ट में रैंक हो गया कम सम्मान समारोह के लिए आये छठीं स्थान की टॉपर संजना दास शिवानी ने कहा कि उसका रैंक चेंज हो गया है, इसकी जानकारी उसे न्यूज पेपर के माध्यम से दो दिन पहले मिली है. संजना इंटर साइंस में चौथे पोजिशन पर थी. लेकिन मेरिट लिस्ट में चेंज होने से संजना का पोजिशन छठें पर चला गया. संजना ने बताया कि इससे हमें काफी बुरा लगा है. हम लोगों से कहते नहीं बन रहा है कि मेरा रैंक चेंज हो गया है. 

No comments:

Post a Comment