Wednesday, December 16, 2015

मैट्रिक परीक्षार्थियों को बिहार बोर्ड देगा शॉर्ट नोट

- 25 से 30 दिसंबर के बीच मिलेगा शॉर्ट नोट

संवाददाता, पटनामैट्रिक परीक्षा में बैठने वाले करीब पंद्रह लाख परीक्षार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए शॉर्ट नोट दिया जायेगा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा परीक्षार्थियों के लिए शॉर्ट नोट तैयार किया जा रहा है. शॉर्ट नोट मैट्रिक के सिलेबस पर तैयार किया गया है. इस शॉर्ट नोट में उन्हीं टॉपिक को रखा गया है जिससे परीक्षा में प्रश्न आयेंगे. समिति द्वारा मैट्रिक परीक्षार्थी की परीक्षा की तैयारी में मदद के लिए शॉर्ट नोट दिये जायेंगे. ज्ञात हो कि समिति द्वारा मैट्रिक के परीक्षाथी के लिए पांच सेट मॉडल पेपर समिति वेबसाइट पर डाला गया है. इस मॉडल पेपर के माॅडल उत्तर भी जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध हो जायेंगे.
दिसंबर अंतिम तक मिल जायेगा शाॅर्ट नोटसमिति के अनुसार 25 से 30 दिसंबर के बीच शॉर्ट नोट परीक्षार्थियों को उपलब्ध हो जायेगा. इसको लेकर समिति के अध्यक्ष द्वारा पूरे बिहार के नौ प्रमंडल के अधिकारी के साथ बैठक किया जायेगा. बैठक में मैट्रिक परीक्षा संबंधित कई जानकारी दी जायेगी. अभी मैट्रिक की परीक्षा को लगभग तीन महीने का समय है. इसमें स्पेशल क्लासेज में छात्रों की उपस्थिति को बढ़ाने संबंधित निर्देश दिये जायेंगे.
डीइओ और प्रिंसिपल के माध्यम से मिलेगा शॉर्ट नोटछात्रों को कोर्स का शाॅर्ट नोट डीइओ और प्रिंसिपल के माध्यम से मिलेगा. समिति द्वारा 30 दिसंबर तक शॉर्ट नोट तैयार कर लिया जायेगा. इसे डीइओ और स्कूल के प्रिंसिपल को भेजा जायेगा. ज्ञात हो कि इस बार 15 लाख के अधिक छात्र मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होंगे. मैट्रिक में फेल छात्रों की संख्या कम से कम हो, इसके लिए परीक्षा की तैयारी छात्रों को करवाया जायेगा.
कोटमैट्रिक परीक्षा में फेल छात्रों की संख्या को कम करने की इस बार कोशिश की जा रही है. अगर छात्रों की तैयारी होगी तो वो कदाचार नहीं करेंगे. इस बार छात्रों काे शॉर्ट नोट दिया जायेगा. शाॅर्ट नोट सिलेबस का संक्षिप्त रूप रहेगा. शॉर्ट नोट से ही परीक्षा में प्रश्न रहेंगे.
लालकेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 

No comments:

Post a Comment