Rinku Jha
Wednesday, December 30, 2015
एआइपीएमटी के आवेदन में किया देरी तो देना पड़ जायेगा दुगुना फाइन
संवाददाता, पटना
ऑल इंडिया प्री मेडिकल एंड प्री डेंटल एंट्रांस एग्जामिनेशन (एआइपीएमटी) की आवेदन के पंद्रह दिन रह गये है. इस दस दिनों में जल्द से जल्द आवेदन भर ले, क्योंकि अगर इस दस दिनों में आवेदन नहीं भरा तो अभ्यर्थी को दुगुना फाइन देना पड़ जायेगा. सीबीएसइ ने इस बार से एआइपीएमटी के लेट फाइन को बढ़ा कर दुगुना कर दिया है. जहां अभी अभ्यर्थी को आवेदन फार्म भरने में 14 सौ रूपये देने पड़ रहे है, वहीं 15 जनवरी के बाद 28 सौ लेट फाइन के तौर पर देना पड़ेगा. इसकी सूचना सीबीएसइ ने आवेदन की तिथि निकालने के साथ ही दे दिया है.
- 15 जनवरी से 6 फरवरी तक लेट फाइन लगेगा
एआइपीएमटी के आवेदन करने की तिथि 15 जनवरी तक रखा गया है. इस बीच आवेदन करने पर 14 सौ रूपया लगेंगे. वहीं 15 जनवरी से 6 फरवरी तक लेट फाइन के द्वारा आवेदन भरें जायेंगे. इस बीच आवेदन भरने पर 28 सौ लेट फाइन के तौर पर देना होगा.
- नहीं मिलेगा आवेदन को सही करने का समय
सीबीएसइ ने इस बार एआइपीएमटी के आवेदन फार्म में हुई गलती को सही करने का आप्सन नहीं दिया है. सीबीएसइ की माने तो अभ्यर्थी एक बार ही आवेदन फार्म भर सकते है. अगर अभ्यर्थी आवेदन भरने में किसी तरह की गलती करेंगे तो उन्हें सही करने के लिए समय नहीं मिलेगा.
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment