Sunday, December 6, 2015

नेट की परीक्षा पैटर्न में किया गया चेंज, दो पेपर के बीच दिया जायेगा आधे घंटे का ब्रेक

- नेट की परीक्षा में चप्पल पहन कर जायेंगे अभ्यथी

संवाददाता, पटनासीबीएसइ ने इस बार यूजीसी नेट की परीक्षा पैटर्न में चेंज कर दिया है. नये पैटर्न को 27 दिसंबर को होने वाली परीक्षा में ही लागू किया जायेगा. अभ्यथी की सुविधा के लिए सीबीएसइ ने इस बार पहले और दूसरे पेपर के बीच में आधे घंटे का ब्रेक दिया है. अभ्यथी एक पेपर देने के बाद थोड़ा रिलैक्स हो पायेंगे. इसके अलावा अभ्यथी को दूसरे पेपर में ओएमआर सीट भरने में आराम मिलेगा. सीबीएसइ ने नेट-2015 का सेशान और समय की जानकारी वेबसाइट पर जारी कर दिया है. ज्ञात हो के नेट की परीक्षा तीन सेशन में लिया जाता रहा है. पहले नेट के पहले और दूसरे पेपर में ब्रेक नहीं मिलती थी. लेकिन इसमे बदलाव करते हुए सीबीएसइ ने इस बार पहले और दूसरे पेपर में करीब आधे घंटे का ब्रेक दिया है.
- दोनो पेपर में अलग-अलग मिलता है ओएमआर सीट नेट की परीक्षा में पहले और दूसरे पेपर के लिए ओएमआर सीट अलग-अलग होती है. इससे अभ्यथी को ओएमआर सीट भरने में परेशानी होती है. पहले पेपर समाप्त होने पर आनन फानन में ही ओएमआर सीट भरना पड़ता था. लेकिन अब ओएमआर सीट भरने का समय मिल जायेगा. इसके अलावा अोएमआर सीट भर कर प्रश्न बुकलेट को हल कर सकेंगे.
- जूता पहन कर नहीं, बल्कि चप्पल पहन कर आयेंगे अभ्यथीनेट की परीक्षाथी को इस बार सीबीएसइ के कई सख्त नियम का भी सामना करना पड़ेगा. बोर्ड की माने तो एआइपीएमटी से सबक लेकर बोर्ड ने सारे नियम को यूजीसी नेट की परीक्षा में लागू करने का निर्णय लिया है. बोर्ड ने तमाम अभ्यथी को चप्पल पहन कर परीक्षा देने आने का निर्देश दिया है. इसके अलावा मोबाइल, मनी पर्स, हाथ घड़ी आदि पर भी रोक लगा दी गयी है. सीबीएसइ की माने तो परीक्षा हॉल में अभ्यथी बस अपना एडमिट कार्ड लेकर आयेंगे. 

No comments:

Post a Comment