Rinku Jha
Friday, December 25, 2015
तीन सेट का होगा इंटर प्रश्न पत्र, कदाचार पर लगेगी रोक
- सीबीएसइ के पैटर्न पर होगी बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा
संवाददाता, पटना
इंटर की परीक्षा के लिए इस बार तीन सेट प्रश्न पत्र का इस्तेमाल किया जायेगा. परीक्षार्थी के बीच तीन सेट प्रश्न पत्र बांटे जायेंगे. इसको लेकर इंटर काउंसिल अभी से तैयारी शुरू कर दिया है. हर चौथे परीक्षार्थी के प्रश्न पत्र अलग होंगे. इससे ना सिर्फ कदाचार पर रोक लगेगी, बल्कि परीक्षार्थी नकल नहीं कर पायेगे. सीबीएसइ पैटर्न पर पहली बार इसे इंटर की परीक्षा में शुरू किया जायेगा.
- एक्सपर्ट ने बनाये चार सेट प्रश्न पत्र
इस बार इंटर के तीन स्टीम साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के लिए चार सेट प्रश्न पत्र तैयार किया गया है. हर विषय के लिए चार सेट प्रश्न पत्र तैयार किया गया है. इसमें से तीन सेट प्रश्न पत्र परीक्षा में पूछा जायेगा. इंटर काउंसिल सूत्रों की माने तो हर विषय के चार सेट बनाये गये है. एक्सपर्ट ने प्रश्न पत्र तैयार कर बोर्ड को सौंप दिया है. हर सेट में प्रश्न तो वहीं रहेगा, लेकिन प्रश्नों की संख्या अलग-अलग होगी. इससे परीक्षार्थी को पता नहीं चलेगा कि किस छात्र के पास कौन सा सेट है.
- एक बेंच पर होंगे दो परीक्षार्थी
कदाचार रोकने के लिए इस बार एक बेंच पर दो परीक्षार्थी के बैठने की व्यवस्था की जायेगी. समिति की ओर से परीक्षा संबंधित निर्देश तमाम परीक्षा केंद्र को भेजा जायेगा. ज्ञात हो कि अभी तक इंटर या मैट्रिक की परीक्षा में एक बेंच पर कई सेंटरों पर एक साथ कई परीक्षार्थी को बैठाया जाता था. लेकिन इस बार दो परीक्षार्थी से अधिक नहीं बैठायें जायेंगे.
कोट
कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए हम इस बार ऐसा करने जा रहे है. इससे कदाचार पर रोक लग सकेगी. प्रश्न पत्र के सेट अलग होने से छात्र आपस में पूछ ताछ भी नहीं कर पायेगे.
लालकेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति\\
\\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment