Rinku Jha
Sunday, December 6, 2015
प्री बोर्ड की तैयारी शुरू, क्वेश्चन पेपर स्कूल का, पैटर्न बोर्ड का
- 10 दिसंबर से 15 जनवरी तक स्कूलों में होगा 12वीं प्री बोर्ड
संवाददाता, पटना
सीबीएसइ स्कूलों में 12वीं प्री बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गयी है. जहां कई स्कूलों ने प्री-बोर्ड की रूटीन निकाल दिया है, वहीं कई स्कूल जल्द ही रूटीन निकालेगी. इस बार प्री बोर्ड के लिए प्रश्न पत्र स्कूल खुद ही तैयार करेगा. सीबीएसइ की माने तो प्रश्न पत्र स्कूल खुद तैयार करेगा, लेकिन प्रश्न पत्र का पैटर्न पूरी तरह से बोर्ड का होगा. इस बार प्री बोर्ड को लेकर दिशा निर्देश भी सीबीएसइ ने स्कूलों को भेजा है. तमाम स्कूलों को 10 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच प्री बोर्ड की परीक्षा लेना है.
स्टूडेंट की तैयारी की जांच करता है प्री बोर्ड
सीबीएसइ द्वारा 12वीं क्लास के लिए प्री बोर्ड आयोजित करता है. इस परीक्षा से स्टूडेंट और स्कूल को 12वीं की तैयारी की जांच हो पाती है. मैथ टीचर संजय कुमार ने बताया कि प्री बोर्ड से स्टूडेंट को अपनी तैयारी का अंदाजा लग जाता है. कमियों के बारे में पता चलता है. इससे बचे हुए समय में स्टूडेंट अपनी तैयारी अच्छे से कर पाते है. वहीं प्री बाेर्ड देने से स्टूडेंट का कांफिडेंस भी बढ़ता है.
विंटर वेकेशन 21 दिसंबर से
इस बार विंटर वेकेशन भी लंबा होने जा रहा है. एक बार फिर स्टूडेंट को विंटर वेकेशन में शनिवार और रविवार को फायदा हो जायेगा. 19 और 20 दिसंबर को शनिवार और रविवार होने के कारण विंटर की छुट्टी कई स्कूलों में 21 से ही होगा. लेकिन वहीं कई स्कूल 23 और 24 से विंटर की छुट्टी करने जा रहे है. वहीं इस बार स्कूल 2 जनवरी को नहीं खुल पायेगा. क्योंकि एक जनवरी शुक्रवार है. दो जनवरी और तीन जनवरी को शनिवार और रविवार हो रहा है. इस कारण तमाम स्कूल 4 जनवरी से ही खुल पायेगा. इसके अलावा मिशनरी 7 जनवरी से खुलेगा.
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment