Rinku Jha
Saturday, December 26, 2015
एडमिशन अभी तक नहीं, तो पढ़ाई होगी कब
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश के बाद भी सिमुलतला आवासीय विद्यालय में 2015-16 सत्र का नहीं हुआ नामांकन
संवाददाता, पटना
एक सत्र तो जीरो सेशन में चला गया. दूसरे सत्र को जीरो सेशन होने से बचाने के लिए नामांकन की प्रक्रिया की गयी, लेकिन अभी तक नामांकन नहीं हो पाया है. सिमुलतला आवासीय विद्यालय भले 2015 में मैट्रिक का बेहतर रिजल्ट दिया हो, लेकिन वर्तमान में इस विद्यालय की स्थित बेहतर नहीं है. एक तरफ जहां विद्यालय का 2014-15 सत्र में नया नामांकन की प्रक्रिया नहीं होने से जीरो सत्र चला गया है. वहीं 2015-16 में नामांकन की प्रक्रिया तो किया गया, लेकिन अभी तक नामांकन नहीं हो पाया है.
- अभी तक नामांकन की लिस्ट तैयार नहीं
चार महीने पहले सिमुलतला आवासीय विद्यालय के क्लास वन के नामांकन के लिए रिजल्ट निकाल दिया गया था. दिसंबर बीत रहा है लेकिन अभी तक नामांकन शुरू नहीं किया जा सका है. एक अप्रैल से 2016-17 सत्र शुरू होगा. लेकिन अभी तक 2015-16 सत्र का नामांकन ही नहीं हो पाया है. विद्यालय की माने तो अभी नामांकन की लिस्ट तैयार नहीं है. उसे फाइनल किया जा रहा है. फाइनल लिस्ट तैयार होने के बाद ही नामांकन प्रक्रिया शुरू होगा. फाइनल लिस्ट जनवरी तक तैयार हो पायेगा.
- विशेष परीक्षा देकर जल्द नामांकन की प्रक्रिया करने का आदेश दिया था सीएम ने
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया जल्द से जल्द हो, इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आदेश दिया. जिसके बाद एक ही विशेष परीक्षा का आयोजन करके छात्रों का सेलेक्शन किया गया. 2015-16 सत्र जीरो सेशन ना हो, इसके लिए सारी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की गयी.
- अगस्त में हुआ था लिखित परीक्षा
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए जुलाई में आवेदन लिये गये अौर 16 अगस्त को इसकी लिखित परीक्षा ली गयी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने लिखित परीक्षा के एक महीने के बाद सितंबर में इसके रिजल्ट की घोषणा कर दिया. लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट निकाल कर विद्यालय को सौंप दिया गया.
- 240 छात्रों की निकाली गयी थी लिस्ट
बिहार बोर्ड की ओर से 240 छात्रों की लिस्ट जारी की गयी थी. इसमें 120 छात्र मेरिट लिस्ट में और 120 छात्र वेटिंग लिस्ट में थे. विद्यालय में 60 छात्र और 60 छात्राओं का नामांकन हर साल किया जाता है.
कोट
सिमुलतला आवासीय विद्यालय का रिजल्ट सितंबर में समिति द्वारा घोषित कर दिया गया था. 120 छात्र मेरिट लिस्ट और 120 छात्रों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया था. नामांकन संबंधित जानकारी हमें नहीं पता है.
लालकेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जो मेरिट लिस्ट दिया था उसमे से कई छात्र मेडिकल में छंट गये. वहीं कई छात्र एबसेंट हो गये. ऐसे में वेटिंग लिस्ट से छात्रों को लिया जा रहा है. अभी हम उसी लिस्ट को तैयार कर रहे है. एक सप्ताह दस दिनों में लिस्ट तैयार हो जायेगा. इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
राजीव रंजन, प्रिंसिपल, सिमुलतला आवासीय विद्यालय \\
\\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment