Rinku Jha
Saturday, December 26, 2015
स्कूलों में अब इंट्री और आउट की होगी अलग-अलग मुख्य गेट
- पेशावर की घटना और सीबीएसइ के गाइड लाइन पर कई स्कूलों ने उठाया इनीशियेटिव
संवाददाता, पटना
अब स्कूल में एक गेट नहीं बल्कि कम से कम तीन गेट होंगे. कई स्कूलों ने स्कूल के मुख्य गेट बनाने की शुरूआत कैंपस में कर भी दिया है. कई स्कूल जहां तीन गेट स्कूल में बना रहे है तो वहीं कई स्कूलों ने तो पांच-पांच मुख्य द्वार दे रहे है. नये सत्र 2016 से इसका शुरूआत भी स्कूल में कर दिया जायेगा. स्कूल में एक नहीं बल्कि तीन से लेकर पांच मुख्य द्वार होने चाहिए. इसको लेकर सीबीएसइ ने कई महीनों पहले स्कूलों को निर्देश जारी किया था. निर्देश में कहा गया है कि हर स्कूल बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमेशा सतर्क रहें.
- बच्चों की सुरक्षा के लिए कई गेट है जरूरी
सीबीएसइ के अनुसार हर स्कूल में एक मुख्य गेट के अलावा और भी गेट होना चाहिए. एक गेट बच्चों के स्कूल आने का होगा तो वहीं दूसरा गेट जाने के लिए होगा. इसके अलावा एक इमरजेंसी गेट भी होना जरूरी है. सीबीएसइ के निर्देश के अनुसार बच्चों के स्कूल आने और जाने का एक गेट नहीं होना चाहिए. इसके अलावा स्कूलों में सीसी टीवी कैमरा हर कमरे में लगाया जाना भी अनिवार्य किया गया है.
- पांच गेट खोलेगा सेंट माइकल
नये सेशन से सेंट माइकल हाई स्कूल में पांच गेट चालू किये जायेंगे. अभी वर्तमान में जो गेट है उससे स्कूल छात्र केवल स्कूल की छुट्टी के बाद बाहर निकलेंगे. वहीं मेन रोड पर ही कुछ दूरी पर एक गेट बनाया गया है, इस गेट से स्टूडेट की इंट्री होगी. इसके अलावा स्कूल में पीछे की आेर दो गेट खोला जायेगा. ये गेट इमरजेंसी गेट होगा. इसके अलावा मेन रोड पर स्पोर्ट्स ग्राउंड की ओर एक और गेट खोला जायेगा.
इन स्कूलों ने खोले है कई मुख्य द्वार
सेंट माइकल हाई स्कूल - पांच गेट
नॉट्रेडम एकेडमी - तीन गेटलोयेला हाई स्कूल - दो गेट
वाल्डविन एकेडमी - तीन गेटसेंट कैरेंस हाई स्कूल - दो गेट
सेंट डॉमिनिक सोवियोज हाई स्कूल - तीन गेट
कोट
सीबीएसइ के गाइड लाइन पर स्कूल में पांच गेट खोले जायेंगे. पेशावर में पिछले साल जो आतंकवादी घटना हुई थी, उसी को लेकर यह इनीसीएटिव लिया जा रहा है. नये सत्र से इसे चालू कर दिया गया जायेगा.
फादर पीटर, प्रिंसिपल, सेंट माइकल हाई स्कूल
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment