Friday, December 25, 2015

ऑन लाइन चेक लिस्ट देख सकेंगे बिहार बोर्ड के छात्र

- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के वेबसाइट पर डाला गया इंटर और मैट्रिक का चेकलिस्ट

संवाददाता, पटनाइंटरमीडिएट और मैट्रिक का चेक लिस्ट तैयार हो चुका है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने तमाम कॉलेज और स्कूलों में चेक लिस्ट भेज भी दिया है. इसके अलावा चेक लिस्ट को बोर्ड ने अपने वेबसाइट पर भी डाला है. छात्र अपना लिस्ट बिहार बोर्ड के वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है. अगर चेक लिस्ट में किसी तरह की त्रुटि हो तो उसे संबंधित स्कूल या कॉलेज में जाकर सही करवाया जा सकता है.
- 22 से लेकर 8 जनवरी तक कर सकेंगे सुधारसमिति के अनुसार छात्र अपने चेक लिस्ट में सुधार 22 से लेकर 8 जनवरी तक ही कर पायेंगे. समिति की ओर से हर जिले के लिए हर दिन समय निर्धारित किया है. पूर्णियां भागलपुर, कोशी और मुंगेर प्रमंडल को 22 दिसंबर से, तिरहुत एवं दरभंगा प्रमंडल को 24 दिसंबर से, पटना एवं मगध प्रमंडल को 28 दिसंबर और सारण प्रमंडल को 30 दिसंबर से 8 जनवरी का समय दिया गया है. इस बीच ही चेक लिस्ट में सुधार हो सकता है.
- रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ एडमिट कार्ड भी बनेगा चेक लिस्ट में जो जानकारी छात्राें की होगी, उसी के अाधार पर समिति छात्रों के रजिस्ट्रेशन नंबर तैयार करती है. इसके बाद एडमिट कार्ड और मार्क्स सीट और सर्टिफिकेट भी उसी के आधार पर बनाये जाते है. इस कारण अगर चेक लिस्ट में गलती हुई तो फिर उसमें सुधार करना मुश्किल होगा.
चेक लिस्ट में इन चीजों की होती है जांच - छात्र अपना नाम जांच सकते है. अगर गलती हो तो उसे स्कूल स्तर पर ही सही किया जा सकता है
- अभिभावक के नाम, स्कूल या कॉलेज के नाम में अगर गलती हो गयी है तो उसे भी सही किया जा सकता है- जन्मतिथि, कोटि, जाति, क्षेत्र आदि की भी गलती को सही किया जा सकेगा
कोटइस बार ऑन लाइन चेक लिस्ट डाल दिया गया है. छात्र अपनी सारी जानकारी चेक लिस्ट में देख सकते है. चेक लिस्ट में अगर कोई त्रुटि हो तो छात्र उसे स्कूल या कॉलेज में जाकर सही करवा ले. इसके लिए समय निर्धारित कर दिया गया है.
लालकेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति\\\\B

No comments:

Post a Comment