Monday, December 28, 2015

सीबीएसइ के तीन कोर्स को यूजीसी ने दिया मान्यता

- प्लस टू करने के बाद सीधा नामांकन हो पायेगा कॉलेजों में

संवाददाता, पटनासेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) के तीन कोर्स को यूजीसी ने मान्यता दे दी है. अब इन तीनों कोर्स में नामांकन सीधे कॉलेजों में हो पायेगा. ये कोर्स कंप्यूटर साइंस, इंफार्मेटिक्स प्रैक्टिस, मल्टीमीडिया और वेब टेक्नोलॉजी है. 11वीं और 12वीं में दो साल की पढ़ाई के बाद ये कोर्स काॅलेजों में मुख्य विषय के रूप में लिये जा सकेंगे. कॉलेजों में ये विषय वैकल्पिक विषय के रूप में नहीं बल्कि मुख्य विषय के रूप में पढ़े जा सकेंगे.
- मेन सब्जेक्ट में किया जायें शामिल इन कोर्स को लेकर सीबीएसइ ने कुछ दिनों पहले यूजीसी को एक पत्र लिख कर इन कोर्सो को मेन सब्जेक्ट के रूप में शामिल करने को कहा था. इसके बाद यूजीसी ने इन कोर्स को कॉलेजों में नामांकन के लिए मान्यता दे दिया है. अब इन कोर्स से प्लस टू करने के बाद स्टूडेंट्स नामांकन ले पायेंगे. इन कोर्स में नामांकन लेते समय इसके अंक को यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा में जोड़ा जायेगा.
- विवि और कॉलेजों को लिखा गया लेटर इसको लेकर यूजीसी ने तमाम विश्वविद्यालय और कॉलेजों को पत्र जारी कर दिया है. पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि सीबीएसइ के इन नये सब्जेक्ट को अहमियत दिया जायें. इन कोर्स को वोकेशनल के रूप में कोई स्टूडेट अप्लाई करें तो उनके अंक का वेटेज दिया जायेगा.
- सितंबर में शुरू किया था सीबीएसइ ने इन कोर्स को इन तीनों कोर्स को प्लस टू लेवल पर सीबीएसइ ने 2015 सितंबर से ही शुरू किया था. पहले इन कोर्स की पढ़ाई सीबीएसइ स्कूलों में 9वीं और 10वीं में होता था. इन कोर्स को 10वीं लेवल पर भी वोकेशनल कोर्स के रूप में ही पढ़ाई होती थी. इसके बाद इसे प्लस टू में शुरू किया गया. लेकिन इससे फायदा स्टूडेंट्स को नहीं हो पा रहा था. वोकेशनल होने के कारण इसे स्टूडेंट पढ़ना भी नहीं चाहते थे.
कोटइन कोर्स को मुख्य विषय के रूप में यूजीसी की मान्यता मिलने से प्लस टू लेवल पर इन कोर्स में नामांकन बढ़ेगा. अब स्टूडेंट का रूझान इन कोर्स की ओर बढ़ेगा. अब स्कूल भी इन कोर्स को शुरू करेंगे. इससे अधिक से अधिक स्टूडेंट इन कोर्स में नामांकन ले पायेंगे.
राजीव रंजन सिन्हा, सिटी कोर्डिनेटर, सीबीएसइ \\B

No comments:

Post a Comment