Wednesday, December 16, 2015

ठंड में कतार का झंझट खत्म, अब अभिभावक ऑनलाइन भरें नामांकन फॉर्म

- नये नामांकन की तैयारी शुरू, स्कूलों ने जारी किया कई नियम


- स्कूल के नियम का रखें ख्याल, तभी होगा अापके बच्चे का नामांकन रिंकू झा, पटना
नये नामांकन का काउंट डाउन शुरू हो चुका है. जहां अभिभावक अपनी तरफ से तैयारी में लगे हुए है, वहीं स्कूलों ने भी अपने तमाम नियम अभिभावकों बताना शुरू कर दिया है. इस बार पटना के कई बड़े स्कूल ऑन लाइन ही आवेदन फाॅर्म दे रहे हैं. इससे अभिभावकों काे सुविधा मिल जायेगी. वहीं कई स्कूलों जन्म प्रमाण पत्र को लेकर दिशा निर्देश जारी किया है. घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेेगा अभिभावकों को
सेंट माइकल हाई स्कूल में पहली बार अभिभावकों को नामांकन फाॅर्म के लिए भाग-दौड़ नहीं करना पड़ेगा. पहली बार स्कूल की ओर से ऑन लाइन आवेदन लिये जा रहे है. ऑन लाइन आवेदन के लिए एक महीने का समय दिया गया है. एलकेजी के लिए 15 जनवरी से 14 फरवरी 2016 तक नामांकन फाॅर्म ऑन लाइन भरा जा सकेगा. वहीं क्लास वन के लिए 20 जनवरी से 20 फरवरी तक ऑन लाइन फार्म भरा जायेगा. फाॅर्म जमा करने की सुविधा ऑफ लाइन दिया गया है. एलकेजी का फार्म 15, 16 और 17 फरवरी को जमा होगा. वहीं क्लास वन का नामांकन फाॅर्म 23, 25 और 27 फरवरी को स्कूल कैंपस में आकर अभिभावक जमा कर सकेंगे. इस बार सेंट माइकल में एलकेजी और क्लास वन दोंनो को मिलाकर 480 नया नामांकन लिया जायेगा. - 210 सीटों पर होगा लोयेला माउंटफोर्ट में नामांकन
इस बार लोयेला के माउंटफाेर्ट में 210 सीटों पर नया नामांकन लिया जायेगा. स्कूल की ओर से अभी नामांकन फाॅर्म मिलने की तिथि तय नहीं की गयी है, लेकिन नियम और दिशा निर्देश अभिभावकों को दिया जा रहा है. स्कूल से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी के दूसरे सप्ताह में आवेदन फाॅर्म लिया जा सकेगा. आवेदन फाॅर्म के लिए इस बार तीन दिनों का समय दिया जायेगा. - जनवरी के दूसरे सप्ताह में निकलेगा नामांकन फाॅर्म की तिथि
नॉट्रेडेम एकेडमी में इस बार जनवरी के दूसरे सप्ताह से नामांकन फाॅर्म मिलना शुरू हाेगा. स्कूल कैंपस में ही आवेदन फाॅर्म मिलेगा. स्कूल ने इस बार तीन दिनों का समय आवेदन फाॅर्म देने के लिए रखा है. आवेदन फाॅर्म जमा करने की तिथि आवेदन फाॅर्म के साथ ही रहेगा. स्कूल ने एक अभिभावक से एक ही आवेदन फाॅर्म जमा करने को कहा है. अगर एक बच्चे का दो आवेदन फाॅर्म जमा होगा और पकड़ में आयेगा तो दोनों ही आवेदन को रिजेक्ट कर दिया जायेगा.- पांच जनवरी को मिलेगा सेंट जोसफ मैरी वार्ड का आवेदन फाॅर्म
सेंट जोसफ मैरी वार्ड किंडरगार्डेन में नये नामांकन को लेकर पांच जनवरी को आवेदन फाॅर्म मिलेगा. एक दिन का ही समय स्कूल ने आवेदन फाॅर्म देने के लिए रखा है. इस स्कूल में केवल लड़कियों का नामांकन लिया जाता है. पांच जनवरी को सुबह सात बजे से आवेदन फार्म मिलेगा. - आवेदन फाॅर्म मिलेगा ऑन लाइन, जमा होगा ऑफ लाइन
माउंट कार्मेल हाई स्कूल मे इस बार नामांकन फाॅर्म ऑन लाइन अभिभावक ले सकते है. लेकिन नामांकन फाॅर्म ऑफ लाइन जमा करना होगा. स्कूल के वेबसाइट पर इस बार ऑन लाइन फाॅर्म के साथ दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है. एकेजी वन में नामांकन लिया जाता है. नामांकन फाॅर्म जनवरी के पहले सप्ताह में निकलेगा. इन डाक्यूमेंट का रहना है जरूरी
- जन्म प्रमाण पत्र - जाति प्रमाण पत्र
- आवासीय प्रमाण पत्र - फोटोग्राफ
- बच्चे का हाइट और वेट का सर्टिफिकेट - क्लास वन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च को छह साल पूरा हो चुका हो
- एकेजी के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च को चार साल पूरे हो जाने चाहिए 

No comments:

Post a Comment