Rinku Jha
Saturday, December 26, 2015
10वीं और 12वीं का मार्किंग स्कीम में हुआ बदलाव, भेजा गया स्कूल
- सब्जेक्स वाइज मार्किंग स्कीम आया स्कूलों में
संवाददाता, पटना
सेंट्रल बोर्ड आॅफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) ने 2016 की होने वाली 10वीं और 12वीं परीक्षा के मार्किंग स्कीम में परिवर्तन किया है. परिवर्तन मार्किंग स्कीम को स्कूलों में भेजा जा रहा है. बोर्ड परीक्षा होने के बाद आंसर कॉपी का इवैल्यूएशन इस बार इसी मार्किग स्कीम पर किया जायेगा. सीबीएसइ ने मार्किंग स्कीम को पूरा प्रैक्टिकल रूप में बनाया है. इससे इवैल्यूएशन में टीचर्स को किसी तरह की दिक्कतें ना हो.
- मार्किंग स्कीम की होगी जांच
सीबीएसइ इस बार मार्किंग स्कीम की जांच भी करेगा. इवैल्यूएशन के बाद रेंडमली आंसर कॉपी को निकाला जायेगा. इन काॅपियों को सीबीएसइ रीजनल आॅफिस भेजा जायेगा. इस कॉपियों की एक्सपर्ट के माध्यम से रेंडमली जांच होगी. इसमे देखा जायेगा कि बोर्ड द्वारा दिये गये मार्किंग स्कीम को फॉलो किया गया है या नहीं. 10वीं बोर्ड के स्कूल बेस्ड बोर्ड और बोर्ड बेस्ड बोर्ड दोनों के लिए अलग-अलग मार्किंग स्कीम निकाला गया है.
- स्टेप वाइज में देखे एग्जामपल
सीबीएसइ ने स्टेप वाइज मार्किंग में भी अंतर किया है. स्टेप वाइज में इस बार एग्जामपल को देखने का निर्देश दिया है. जो स्टूडेंट आंसर लिखने में एग्जामपल का इस्तेमाल किया है, उसे मार्किंग बेहतर किया जायें. स्टेप वाइज आंसर में अगर स्टूडेंट ने एग्जामपल देकर उत्तर लिखा हो तो यह स्टूडेंट का एक्स्ट्रा एफर्ट होगा, इसके लिए स्टूडेंट को एक्स्ट्रा मार्क्स दिये जायेंगे.
- प्रश्न पत्र के साथ बताया गया है मार्किंग स्कीम को
सीबीएसइ ने 10वीं और 12वीं दोनों के लिए मार्किंग स्कीम निकाला है. हर विषय के प्रश्न पत्र के साथ मार्किंग स्कीम को बताया है. किस प्रश्न का उत्तर स्टूडेंट ने किस तरह से दिया है. हर प्रश्न के उत्तर में मार्किंग स्कीम को कैसे उपयोग करना है, इसे भी इस बार सीबीएसइ ने बताया है.
कोट
मार्किंग स्कीम हर स्कूलों को इवैल्यूशन को लेकर भेजा जा रहा है. इसी के आधार पर इवैल्यूएशन का काम होता है. इस बार काफी क्लियर करके मार्किंग स्कीम को समझाया गया है. मार्किंग स्कीम का सही से उपयोग टीचर्स करें, इसके लिए निर्देश दिये गये है.
राजीव रंजन सिन्हा, सिटी कोर्डिनेटर, सीबीएसइ
\\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment