Rinku Jha
Wednesday, December 16, 2015
इंटर टॉपर के कॉलेज सहित छह परीक्षा केंद्र हुये ब्लैक लिस्टेड, कदाचार वाले केंद्र पर नहीं होगी परीक्षा
- बिहार बोर्ड ने कदाचार वाले परीक्षा केंद्र की लिस्ट किया जारी
संवाददाता, पटना
इंटरमीडिएट साइंस का टॉपर विकास कुमार ने जिस स्कूल इंटर की परीक्षा दिया, उस परीक्षा केंद्र को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ब्लैक लिस्टेड कर दिया है. वीआर कॉलेज किरतपुर, भगवानपुर, वैशाली का छात्र विकास कुमार का परीक्षा केंद्र सेंट फ्रांसिस हाई स्कूल, वैशाली में दिया गया था. इस परीक्षा केंद्र को समिति ने अब ब्लैक लिस्टेड कर दिया है. 2016 की इंटरमीडिएट और मैट्रिक की परीक्षा इस परीक्षा केंद्र पर नहीं लिया जायेगा. इसके अलावा पूरे बिहार में कई परीक्षा केंद्र को बिहार बोर्ड ने ब्लैक लिस्टेड कर दिया है. मैट्रिक और इंटर की परीक्षा को लेकर इस बार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति काफी सतर्कता बरत रही है.
डीएम और डीइओ को भेजा गया स्कूल और कॉलेज की लिस्ट
समिति की ओर से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा केद्रों की लिस्ट जिलों के डीएम और डीइओ को भेज दिया गया है. समिति की ओर से इन केंद्रों पर परीक्षा नहीं लेने का निर्देश दिया गया है. इन केंद्रों पर ना तो मैट्रिक और ना ही इंटर की परीक्षा ली जायेगी. समिति की माने तो इस बार मैट्रिक और इंटरमीडिएट में लगभग 30 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे.
पुलिस फोर्स के बीच होगा इस बार मैट्रिक की परीक्षा
समिति अध्यक्ष ने तमाम जिलों के डीएम से यह भी कहा है कि जिन परीक्षा केंद्र पर कदाचार का थोड़ा भी शक हो तो वहां पर अधिक से अधिक पुलिस फोर्स को लगाया जायें. चुकी इस बार पिछले साल से कई लाख छात्रों की बढ़ोतरी मैट्रिक में हो रहा है. लेकिन परीक्षा केंद्र सीमित है. ऐसे में अगर परीक्षा केंद्र ऐसे स्कूल और कॉलेज को बनाया जायेगा जहां पर थोड़ा बहुत कदाचार हो रहा है, तो इन केंद्रों पर पुलिस फोर्स के बीच परीक्षा लिया जायें.
इन स्कूलों को किया गया ब्लैक लिस्टेड
- विद्या निकेतन, महनार, वैशाली
- सेंट फ्रांसिस हाइ स्कूल, वैशाली - रामलखन सिंह यादव काॅलेज, नवादा
- गायत्री शिक्षा निकेतन, सिमरी बख्तियारपुर - एमएम महिला कॉलेज, अारा
- राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, आरा
कोट
2015 की परीक्षा में जिन परीक्षा केंद्रों पर कदाचार किया गया था. इन केंद्रों पर 2016 मैट्रिक और इंटर की परीक्षा नहीं ली जायेगी. इसके लिए समिति की ओर से कुछ स्कूलों और काॅलेजों की लिस्ट संबंधित डीएम और डीइओ को भेज दिया गया है.
लालकेश्वर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति
\\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment