Rinku Jha
Wednesday, December 16, 2015
एआइपीएमटी अभ्यर्थियों से शपथ पत्र भरवायेगी सीबीएसइ
- आज से भरे जायेंगे एआइपीएमटी के आवेदन
संवाददाता, पटना
सीबीएसइ ने ऑल इंडिया प्री मेडिकल एंड प्री डेंटल एंट्रांस एग्जामिनेशन (एआइपीएमटी) को लेकर सीबीएसइ दिशा निर्देश जारी करने जा रही है. पहली बार सीबीएसइ एआइपीएमटी के अभ्यर्थी से शपथ पत्र भरवाने जा रही है. इस शपथ पत्र को भरने के बाद ही अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड मिलेगा. प्रत्येक अभ्यर्थी को आवेदन फार्म भरने के साथ ही शपथ पत्र का एक कॉलम भी भरना होगा. सीबीएसइ की मानें तो पहली बार बोर्ड की ओर से अभ्यर्थी से ऐसा शपथ पत्र भरवाया जा रहा है.
सीबीएसइ के नियम को तोड़ा तो नहीं देंगे तीन साल तक परीक्षा
शपथ पत्र के माध्यम से सीबीएसइ हर अभ्यर्थी से परीक्षा के पहले ही लिखवा रही है कि सीबीएसइ के परीक्षा के किसी भी नियम को अभ्यर्थी नहीं तोड़ेंगे. अगर नियम को तोड़ा तो अगले तीन सालों तक एआइपीएमटी की परीक्षा में शामिल नहीं होंगे. सीबीएसइ सूत्रों की माने तो कदाचार संबंधित नियम को तोड़ने वाले अभ्यर्थी को तीन साल तक परीक्षा नहीं देने दिया जायेगा.
15 दिसंबर से 12 जनवरी तक भरे जायेंगे आवेदन
एआइपीएमटी की परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद सोमवार को आवेदन फाॅर्म भरने की तिथि भी घोषित कर दी गयी है. देर रात सीबीएसइ के वेबसाइट पर आवेदन फाॅर्म डाल दिया गया है. अभ्यर्थी 15 दिसंबर से आवेदन फाॅर्म भर सकेंगें. आवेदन फाॅर्म पूरी तरह से ऑन लाइन ही भरे जायेंगे. इस बार ऑन लाइन आवेदन करने की तिथि 12 जनवरी तक रखा गया है. लेट फाइन के द्वारा 13 फरवरी तक आवेदन अभ्यथी कर पायेंगे.
सामान्य अभ्यर्थी को देना हाेगा दो रुपये ज्यादा
इस बार एआइपीएमटी के आवेदन फाॅर्म भरने में फी बढ़ा दिया गया है. सामान्य अभ्यर्थी को जहां दो सौ रूपये ज्यादा फी के तौर पर देना होगा. वहीं, एससी और एसटी अभ्यर्थी को एक सौ रुपये ज्यादा देना होगा. सीबीएसइ की मानें तो सामान्य अभ्यर्थी को इस बार 12 सौ की जगह 14 सौ रूपये आवेदन फी जमा करना होगा. वहीं एससी और एसटी अभ्यथी को 650 की जगह 750 रूपये आवेदन फी के तौर पर जमा करना होगा.
एक अप्रैल से मिलेगा एडमिट कार्ड
एआइपीएमटी की परीक्षा के एक महीने पहले यानी एक अप्रैल से अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पायेंगे. सीबीएसइ इस बार एक महीने का समय अभ्यर्थियों को दे रहा है. इससे किसी भी तरह की एडमिट कार्ड में दिक्कतें हाेने पर अभ्यर्थी उसे सही करवा सकेंगे.
पांच जून को निकलेगा रिजल्ट
सीबीएसइ से एआइपीएमटी का रिजल्ट की तिथि भी घोषित कर दी है. पांच जून को एआइपीएमटी का रिजल्ट घोषित कर दिया जायेगा. ज्ञात हो कि देश भर के तमाम राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेज में 15 फीसदी नामांकन एआइपीएमटी में सफल अभ्यथी के लिए रिजर्व होता है. रिजल्ट निकलने के बाद रैंक के अनुसार अभ्यथी को कॉलेज एलॉट किया जाता है.
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment