Rinku Jha
Tuesday, December 1, 2015
क्वालिटी एजुकेशन पर लगा प्रश्न चिन्ह, सीबीएसइ ने स्कूलों को किया अगाह
- सीबीएसइ ने पटना जोन के स्कूलों को लिखा लेटर, स्टूडेंट क्यूं नहीं शामिल होते है ऑन लाइन एक्सप्रेशन सीरीज में
संवाददाता, पटना
स्टूडेंट में क्वालिटी एजुकेशन बढ़े. देश के प्रसिद्ध लोगों के बारे में स्टूडेंट को जानकारी हो, इसके लिए सीबीएसइ ने एक्सप्रेशन सीरीज शुरू किया है. हर महीने एक्सप्रेशन सीरीज के तहत दो से तीन ऑन लाइन प्रक्रिया बोर्ड द्वारा किया जाता है. इस सीरीज में देश भर के स्टूडेंट शामिल होते है. सीबीएसइ के हर जोन के स्टूडेंट का नाम रिजल्ट में आता है. लेकिन पटना जोन इसमें काफी पीछे है. सीबीएसइ की माने तो जनवरी से लेकर नवंबर तक आठ एक्सप्रेशन सीरीज किया जा चुका है. लेकिन पटना जोन के स्कूल इसमें शामिल नहीं होते है. इसको लेकर सीबीएसइ ने तमाम स्कूलों को लेटर लिखा है. इसमें शामिल नहीं होने का कारण पूछा गया है. सीबीएसइ ने स्कूलों से कहा है कि इससे क्वालिटी एजुकेशन पर प्रश्न चिह्न लग रहा है.
प्रतियोगी बनने की सीख देता है एक्सप्रेशन सीरीज
सीबीएसइ ने 2015 जनवरी से एक्सप्रेशन सीरीज शुरू किया है. इसके तहत देश के प्रसिद्ध लोगों के बारे में स्टूडेंट से जानकारी मांगी जाती है. इसका सारी प्रक्रिया ऑन लाइन होता है. ऑन लाइन ही अपना एक्सप्रेशन स्टूडेंट को सीबीएसइ को भेजना होता है. इसके लिए स्टूडेंट के कई केटेगरी होते है. हर केटेगरी से देश भर से लगभग सौ स्टूडेंट को चुना जाता है. इन तमाम स्टूडेंट को सीबीएसइ की ओर से 25 सौ रुपये की राशि इनाम के तौर भी दी जाती है.
एक दिन की होती है आॅन लाइन प्रतियोगिता
सीबीएसइ के अनुसार किसी भी एक्सप्रेशन सीरीज के लिए एक या दो दिनों का समय दिया जाता है. सुबह आठ बजे से रात के 12 बजे तक के बीच ऑन लाइन एक्सप्रेशन सीरीज सीबीएसइ खोलता है. इस बीच स्टूडेंट को अपनी विचार सीबीएसइ को ऑन लाइन भेजना होता है. एक्सप्रेशन के लिए सीबीएसइ ने कई माध्यम दिया हुआ है. स्टूडेंट एस्से, पेंटिंग, पोयम आदि के माध्यम से अपना एक्सप्रेशन दे सकते है.
भाषा की भी दी गयी है छूट
एक्सप्रेशन सीरीज में शामिल होने के लिए सीबीएसइ ने इसके लिए भाषा की भी छूट दिया गया है. पहली से 12वीं तक के स्टूडेंट को इसमें शामिल किया जाता है. 22 अधिसूचित भाषाओं व अंग्रेजी भाषा में से किसी एक भाषा में रचना भेजनी होती है. इसमें हिस्सा लेने वाले प्रत्येक स्टूडेंट को प्रमाणपत्र दिया जायेगा.
हाल में हुए एक्सप्रेशन सीरीज
- वल्लभ भाई पटेल
- एपीजे अब्दुल कलाम - पिंगली वेंकैया
- श्री अरविंद्रो घोष - महात्मा गांधी
- तिरूवलूवर - सीवी रमण
- मौलाना अबुल कलाम आजाद
कोट
सीबीएसइ की ओर से यह एक साल से चल रहा है. आॅन लाइन माध्यम से ही स्टूडेंट का इसमें शामिल होना होता है. लेकिन इसकी जानकारी अभी भी कई स्कूलों को नहीं होती है. क्योंकि इस सीरीज में वहीं स्कूल शामिल होते है जो हर बार होते आ रहे है. कोई नया स्कूल सामने नहीं आता है.
राजीव रंजन सिन्हा, सिटी कोर्डिनेटर, सीबीएसइ
\\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment