Saturday, December 26, 2015

एडमिशन की पहली सीढ़ी से ही स्कूल की लूट शुरू

- एडमिशन आवेदन फार्म का पांच सौ से लेकर 15 सौ तक वसूल लेते है स्कूल

संवाददाता, पटनास्कूलों में न्यू एडमिशन प्रोसेस शुरू हो चुका है. इस बार भी स्कूलों ने एडमिशन फार्म के लिए दिया जाने वाला आवेदन फार्म का दाम मनमाने तरीके से रखा है. नामांकन की पहली सीढ़ी से ही अभिभावक को लूटना शुरू कर दिया जाता है. स्कूल मनमरजी से नामांकन फार्म का दाम रखते है, अभिभावक की मजबूरी है कि उन्हें उतने ही पैसे देकर फार्म लेना होता है.
- पांच सौ से लेकर 15 सौ तक है फार्म का दामपटना के स्कूलों में नामांकन को लेकर हर क्लास मे लूट है. नये नामांकन के नाम पर स्कूल वाले पांच सौ से लेकर 15 सौ तक वसूल लेते है. नर्सरी और क्लास वन में नामांकन के लिए पांच सौ से शुरू होता है. सेंट माइकल हाई स्कूल में 2016 में नर्सरी और क्लास वन में नामांकन के आवेदन फार्म के लिए छह सौ रूपया अभिभावक को देना होगा.
- ऑन लाइन हो या ऑफ लाइन पैसे में नहीं होता चेंज इस बार कई स्कूलो ने नामांकन के लिए आवेदन फार्म ऑन लाइन ही डाउन लोड करने की सुविधा स्कूलों को दिया है. इससे अभिभावको को लंबी लाइन में नहीं लगनी पड़ेगी. लेकिन पैसे में कोई कमी नहीं है. ऑन लाइन में भी अभिभावकों को उतने ही पैसे देने होंगे जितना स्कूल मांग रहा है.
- नहीं कर सकते है कोई चैलेंज अभिभावक जो नामांकन के अावेदन फार्म का पैसा देते है, उसके लिए स्कूल किसी तरह की रसीद नहीं देता है. ऐसे में बच्चे का नामांकन नही होने या स्कूल द्वारा गलत किये जाने के बाद भी अभिभावक कुछ नहीं कर पाते है. क्योंकि उनके पास कोई प्रूव नहीं होता है. अगर नामांकन नहीं हुआ तो अभिभावक स्कूल के खिलाफ कुछ नहीं कर सकते है.
- नामांकन की गारंटी नहीं, पैसे नहीं होगा वापस हर स्कूल नामांकन को लेकर हर साल नोटिस निकालता है. नोटिस में स्पष्ट रूप से स्कूल यह बता देता है कि स्कूल में नामांकन होने की गारंटी नहीं है. नामांकन नहीं होने पर आवेदन के कोई पैसे वापस नहीं होंगे. आवेदन फार्म के नाम पर जो भी पैसे लिये जायेंगे उस पर अभिभावक को कोई चैलेंज नहीं कर सकते है.
- लाखों की होती है कमाई स्कूलों द्वारा एडमिशन के आवेदन फार्म बेच कर लाखों की कमाई हर साल किया जाता है. स्कूल में नर्सरी या क्लास वन में भले सीटों की संख्या 100 या 120 हो, लेकिन आवेदन फार्म दो से तीन हजार तक स्कूलों मे बिक जाते है. यह कोई एक स्कूल नहीं बल्कि तमाम स्कूलों का हाल है. आवेदन फार्म के नाम पर मोटी कमाई हर स्कूल करता है.
- सुप्रीम कोर्ट ने मात्र सौ रूपये लेने का दिया था निर्देश दो साल पहले न्यू नामांकन को लेकर अभिभावकों ने सुप्रीम कोर्ट में प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ केस किया था. इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों को नामांकन के लिए आवेदन फार्म का दाम सौ रूपये करने का आदेश दिया था. 2014 में दिया गया यह आदेश के बाद दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में मात्र सौ रूपया ही नामांकन के आवेदन फार्म का लिया जाता है. लेकिन पटना में किसी भी स्कूल में इसका पालन नहीं होता है.
- केंद्रीय विद्यालय में लगता है बस 25 रूपया अगर हम बात केंद्रीय विद्यालय संगठन की करे तो केंद्रीय विद्यालय में नामांकन फार्म के नाम पर बस 25 रूपया लिया जाता है. कई सालों से केंद्रीय विद्यालय में नामांकन फार्म में कोई चेंज नहीं किया गया है. केवीएस से मिली जानकारी के अनुसार फार्म में बढ़ोतरी होने की जानकारी एक साल पहले ही दे दिया जाता है.
पटना के कुछ बड़े स्कूल और वहां पर मिलने वाले फार्म के प्राइसस्कूल                         - आवेदन फार्म के दाम
सेंट माइकल हाई स्कूल - 600 (नर्सरी और क्लास वन के लिए)सेंट जेवियर हाई स्कूल - 500 नर्सरी के लिए
माउंट कार्मेल             - 500 एलकेजी के लिए लोयेला हाई स्कूल - 500 मांट टू के लिए
नॉट्रेडम एकेडमी - 500 मांट वन के लिए सेंट जोसफ मैरी वार्ड किंडर गार्डेन - 300 एलकेजी के लिए
इंटरनेशनल स्कूल - 500 नर्सरी के लिए सेंट कैरेंस हाई स्कूल - 600 नर्सरी के लिए 

No comments:

Post a Comment