Rinku Jha
Friday, December 25, 2015
कमला नेहरू शिशु विहार को मिलेगी इंटर की मान्यता, 10 लाख रूपये मिलेगा डोनेशन
- शिक्षा मंत्री अशाेक चौधरी ने विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर किया घोषणा
संवाददाता, पटना
लंबे इंतजार के बाद कमला नेहरू शिशु विहार उच्च विद्यालय को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से इंटरमीडिएट की मान्यता मिल जायेगी. नये सत्र में इस विद्यालय में इंटर के लिए नामांकन लिये जायेंगे. इस बात की घोषणा विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने की. गुरुवार को स्कूल के वार्षिकोत्सव पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद श्री चौधरी ने कहा कि इस स्कूल के स्थापना के इतने साल होने के बावजूद इसे सरकारी मान्यता नहीं मिला है. स्कूल में शिक्षको को संगठित करने की जरूरत है. अपने एमएलसी फंड से विद्यालय को दस लाख रूपये का डोनेशन देेते हुए उन्होंने कहा कि जय प्रकाश नारायण की पत्नी प्रभावती और कमला नेहरू का सपनों का यह विद्यालय है. लेकिन अभी तक यह उपेक्षित रहा है. कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल की प्राचार्य डा. सुनीता प्रसाद ने स्वागत भाषण से हुआ.
- 2006 में मिली मैट्रिक की मान्यता
इस मौके पर स्कूल की प्राचार्य डा. सुनीता प्रसाद ने कहा कि इस स्कूल में 50 फीसदी बच्चे को मुफ्त में शिक्षा दी जाती है. काफी प्रयास के बाद 2006 में विद्यालय को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से मान्यता मिली थी. इसके बाद 2007 से इंटर की मान्यता के लिए हम प्रयासरत है, लेकिन अभी तक मान्यता नहीं मिल पाया है. विद्यालय की 52वीं स्थापना दिवस पर स्कूल के छात्र-छात्राओं कई प्रस्तुतियां दिया. हर क्लास के बच्चों ने अपने तरीके से मुख्य अतिथि को अपने प्रस्तुतियों से अवगत कराया. इस मौके पर विद्यालय की सचिव मुक्ता सिन्हा, सागरिका मुखर्जी, एसपी सिन्हा के साथ तमाम छात्र और उनके अभिभावक मौजूद थे.
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment