Saturday, December 26, 2015

यूजीसी नेट एग्जाम आज, 38 केंद्रों पर 21 हजार छात्र देंगे परीक्षा

- सात बजे पहुंचे परीक्षा केंद्र, नौ बजे के बाद नहीं मिलेगा इंट्री

संवाददाता, पटनासीबीएसइ द्वारा लिया जाने वाला नेशनल इजीबिलिटी टेस्ट (नेट) की परीक्षा रविवार को लिया जायेगा. देश भर में आयोजित इस परीक्षा के लिए बिहार से लगभग 21 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. इसके लिए पूरे प्रदेश में दो जिलो में परीक्षा केंद्र बनाया गया है. पटना में जहां 30 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा ली जायेगी, वहीं भागलपुर जिले में यूजीसी नेट के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. सीबीएसइ पटना रीजनल ऑफिस की ओर से सारी तैयारी कर ली गयी है. ज्ञात हो कि 28 जून 2015 को आयोजित यूजीसी नेट की परीक्षा में 18 हजार 500 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इसके लिए पूरे प्रदेश में 37 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे, इसमें पटना में 29 और भागलपुर में 8 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे.
- स्पेशल पेन से होगा यूजीसी नेट की परीक्षा सीबीएसइ पटना रीजनल ऑफिस की ओर से अभ्यर्थी परीक्षा संबंधित निर्देश जारी किया गया है. परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी को सात बजे ही पहुंचने का निर्देश दिया गया है. सीबीएसइ पटना रीजनल ऑफिस के अनुसार 9 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी की इंट्री केंद्र पर नहीं होगी. परीक्षा होने से पहले तीन जगहों पर अभ्यर्थी की जांच की जायेगी. इस कारण सात बजे ही सेंटर पर अभ्यर्थी को आने काे कहा गया है. इस बार नेट की परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को स्पेशल पेन प्रोवाइट करवाया जायेगा. परीक्षा शुरू होने के पहले तमाम अभ्यर्थी को स्पेशल पेन मिलेगा.
- केवल एडमिट कार्ड लेेकर आयें अभ्यर्थी कोई भी अभ्यर्थी एडमिट कार्ड के अलावा कोई भी चीज साथ में ना लायें. मनी पर्स और जूता आदि पहन कर भी अाने पर रोक लगाया गया है. अभ्यर्थी की जांच परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर ही किया जायेगा. एडमिट कार्ड के अलावा कोई भी चीज अभ्यर्थी के पास नहीं होना चाहिए. पहला और दूसरा पेपर जहां 100-100 अंकों का होगा, वहीं तीसरा पेपर 150 अंकों का लिया जायेगा. तीनों पेपर के लिए समय निर्धारित कर दिया गया है.
- दो पेपर के बीच दिया जायेगा आधे घंटे का ब्रेक इस बार यूजीसी नेट की परीक्षा पैटर्न में चेंज किया गया है. अभ्यर्थी की सुविधा के लिए सीबीएसइ ने पहले और दूसरे पेपर के बीच में आधे घंटे का ब्रेक दिया है. एक पेपर देने के बाद अभ्यर्थी थोड़ा रिलैक्स हो जायेंगे. दूसरे पेपर का ओएमआर सीट भरने के लिए अब अभ्यर्थी को पूरा समय मिल पायेगा. ज्ञात हो कि अभी तक के नेट की परीक्षा में पहले और दूसरे पेपर के बीच ब्रेक नहीं मिलता था.
एग्जाम शेडयूल
पेपर             - परीक्षा का समय पहला पेपर - 9.30 बजे से 10.45 तक
दूसरा पेपर - 11.15 से 12.30 बजे तक तीसरा पेपर - 2 बजे से लेकर 4.30 बजे तक 

No comments:

Post a Comment