Rinku Jha
Tuesday, December 1, 2015
सीबीएसइ के मना करने के बाद भी 9वीं और 11वीं में ले लिया स्कूलों ने नामांकन
- नॉन एफिलिएटेड स्कूल में सीबीएसइ के नियम के बाहर जाकर लिया नामांकन
संवाददाता, पटना
अप्रैल में सीबीएसइ ने पटना के लगभग 12 स्कूलों का एफिलिएशन खत्म कर दिया था. इन स्कूलों लिखित निर्देश भी दिया गया था कि वो कोई नया नामांकन स्कूल में नहीं लेंगे. खासकर 9वीं और 11वीं में नामांकन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी थी. लेकिन इसमें कई स्कूलों ने सीबीएसइ के एफिलिएशन बाइलॉज के नियम को ताक पर रख कर 9वीं और 11वीं में भी नामांकन ले लिया है. ऐसे में ये स्टूडेंट 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल नहीं हो पायेंगे.
- खगौल डीएवी को 2014 में भी नामांकन लेने पर लगायी गयी थी रोक
सीबीएसइ ने डीएवी खगौल को 2014 में ही 9वीं क्लास में नामांकन लेने से मना किया था. क्योंकि स्कूल का एफिलिएशन समाप्त हो गया था और दुबारा एफिलिएशन सीबीएसइ ने नहीं दिया था. इसको लेकर सीबीएसइ ने स्कूल को आदेश दिया था कि 2014 में 9वीं क्लास में नामांकन नहीं लिया जायेगा. लेकिन स्कूल ने सीबीएसइ के आदेश को नहीं माना. 2014 में 9वीं क्लास में नामांकन लिया गया. इतना नहीं 2015 में भी डीएवी खगौल में 9वीं और 11वीं में नामांकन लिया गया है.
- कई और स्कूल है शामिल
डीएवी खगौल के अलावा डीएवी बीएसइबी, देनोबिली मिशन स्कूल, पटना मुसिलम स्कूल, स्काॅलर एवोर्ड स्कूल आदि स्कूलों ने भी 9वीं में नामांकन लिया है. डीएवी बीएसइबी में तो 11वीं में भी नामांकन लिया गया है. अब इन स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन भी स्कूलों ने अपने स्तर से करवा दिया है. सीबीएसइ सूत्रों की माने तो इन स्टूडेंट को 10वीं ओर 12वीं की परीक्षा देना संभव नहीं होगा.
- दो हजार स्टूडेंट फंसेंगे स्कूल के चक्कर मे
स्कूल के गलत करने के कारण लगभग पटना के दो हजार स्टूडेंट फंस जायेंगे. इसमें अधिकांश 2016 की बोर्ड परीक्षा और कुछ 2017 की बोर्ड परीक्षा में फंस जायेंगे. वो परीक्षा नहीं दे पायेंगे. सीबीएसइ इन स्कूलों को 10वीं और 12वीं का एडमिट कार्ड नहीं दे पायेगा. क्योंकि ये स्टूडेंट सीबीएसइ के एलओसी में शामिल नहीं है और इससे एडमिट कार्ड नहीं मिल पायेगा.
कोट
हमारे नॉलेज में ऐसे कुछ स्कूल आये है. इसकी अौर जांच हो रही है. मान्यता जाने के बाद किसी भी स्कूल की एकेडेमिक के साथ सारे एक्टिविटी से सीबीएसइ को कोई मतलब नहीं होता है. जांच के बाद सही पाया जायेगा तो ऐसे स्टूडेंट परीक्षा नही दे पायेंगे.
जोसफ इमैन्युअल, सेक्रेटरी, सीबीएसइ \\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment