Rinku Jha
Saturday, December 26, 2015
बिहार मेडिकल और इंजीनियरिंग एंट्रांस में लगाये जायेंगे जैमर
- बीसीइसीइ ने लिया फैसला, मुख्य परीक्षा में लगाये जायेंगे जैमर
संवाददाता, पटना
बिहार मेडिकल और इंजीनियरिंग एंट्रांस देने वाले अभ्यर्थी के उपर इस बार जैमर की नजर होगी. कदाचार करने वाले अभ्यर्थी जैसे ही मोबाइल या ब्लूट्रूथ का इस्तेमाल करेंगे, उन्हें तुरंत पकड़ा जा सकेगा. इसकी तैयारी अभी से बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइ) ने करना शुरू कर दिया है. 2016 की मेडिकल और इंजीनियरिंग की मुख्य परीक्षा में इसे शुरू किया जायेगा. वहीं 2017 की बीसीइसीइ मेडिकल और इंजीनियरिंग की पीटी की परीक्षा में जैमर लगाया जायेगा.
- तुरंत पकड़ में आ जायेगे अभ्यर्थी
बिहार मेडिकल और इंजीनियरिंग की परीक्षा हर साल विवादित रहता है. एंट्रांस परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने और ब्लूट्रूथ के इस्तेमाल का आरोप भी बीसीइसीइ पर लगता रहा है. इसकाे देखकर इस बार जैमर की सुविधा तमाम परीक्षा केंद्रों पर दिया जायेगा. हर परीक्षा केंद्र के हर कमरे मे जैमर लगाया जायेगा.
- जनवरी के दूसरे सप्ताह में निकलेगा आवेदन की तिथि
बीसीइसीइ के मेडिकल और इंजीनियरिंग की पीटी अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होती है. वहीं मुख्य परीक्षा मई के अंतिम सप्ताह में ली जाती है. इसके लिए आवेदन की तिथि जल्द घोषित की जायेगी. बीसीइसीइ की माने तो जनवरी के दूसरे सप्ताह में आवेदन के लिए तिथि निकाली जायेगी.
- 70 हजार पीटी और 22 हजार मुख्य परीक्षा में होते है शामिल
बीसीइसीइ की परीक्षा में हर साल लगभग 70 हजार अभ्यर्थी पीटी में शामिल होते है. इसमें से लगभग 20 से 22 हजार अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा तक पहुंच पाते है. इसके बाद कुछ अभ्यर्थी डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन में भी छंट जाते है. बिहार के तमाम मेडिकल कॉलेज में 15 फीसदी सीटों पर एआइपीएमटी के अभ्यर्थी का नामांकन लिया जाता है. इसके बाद बचे हुए सीट पर बीसीइसीइ में सफल हुए अभ्यर्थी का नामांकन लिया जाता है.
कोट
बीसीइसीइ की दो बार परीक्षा ली जाती है. इस बार बीसीइसीइ के मुख्य परीक्षा में जैमर लगाया जायेगा. इस बार मुख्य परीक्षा और अगले साल से पीटी की परीक्षा भी जैमर के बीच लिया जायेगा.
अनिल कुमार सिन्हा, अोएसडी, बीसीइसीइ
\\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment