Sunday, December 6, 2015

एक समान होगा टीचर्स इजिबिलिटी टेस्ट का पाठ्यक्रम

- एनसीइआरटी तैयार कर रहा पाठ्यक्रम, 21 फरवरी को आयोजित सीटीइटी में हो सकता है लागू 

संवाददाता, पटना
जल्द ही शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीचर्स इजिबिलिटी टेस्ट) को लेकर एक पाठ्यक्रम बनाया जायेगा. एक समान सिलेबस से पढ़ कर तमाम स्कूलों के टीचर्स की नियुक्ति होगी. अब चाहे राज्य सरकार द्वारा लिया जाने वाला टीइटी और एसटीइटी की परीक्षा हो या फिर सीबीएसइ द्वारा लिया जाने वाले सीटीइटी की परीक्षा हो. इसको लेकर प्लानिंग बन चुकी है. सिलेबस तैयार करने की जिम्मेवारी एनसीइआरटी को दिया गया है.- 21 फरवरी से ही लागू होने की संभावना
सीबीएसइ द्वारा साल में दो बार सीटीइटी की परीक्षा ली जाती है. 2016 में 21 फरवरी और 18 सितंबर को सीटीइटी आयोजित की जायेगी. एनसीइआरटी की कोशिश है कि नये पाठ्यक्रम को फरवरी में होने वाले परीक्षा से ही लागू कर दिया जायें. इसको लेकर युद्ध स्तर पर सिलेबस काे तैयार किया जा रहा है. एनसीइआरटी सूत्रो की माने तो अगर 21 फरवरी की परीक्षा में नया सिलेबस लागू नहीं किया गया तो 18 सितंबर की सीटीइटी की परीक्षा में इसे लागू किया जायेगा. वैसे इस बीच राज्य सरकार द्वारा आयोजित टीइटी और एसटीइटी की परीक्षा अगर ली जायेगी तो उसमें भी यह सिलेबस लागू किया जा सकता है. - सिलेबस को किया जायेगा आसान
सीबीएसइ के अनुसार सीटीइटी की परीक्षा में पास करने वाले की संख्या बहुत ही कम होती है. इससे स्कूलों में टीचर्स की कमी जस की तस है. साल में दो बार सीबीएसइ द्वारा परीक्षा तो ली जाती है, लेकिन 50 फीसदी भी अभ्यथी पास नहीं कर पाते है. दो बार परीक्षा लेने के बावजूद टीचर्स की नियुक्ति प्राइवेट स्कूलों में नहीं हो पाता है. सीबीएसइ सूत्रो की माने तो टीचर्स की मांग लगातार बढ़ रही है. इसलिए इस परीक्षा के प्रारूप में चेंज किया जा रहा है. परीक्षा के प्रारूप और चेंज सिलेबस के कारण पास परसेंटेज बढ़ेगा. कोट
सिलेबस की तैयारी चल रही है. जल्द ही इसे लागू किया जायेगा. सीबीएसइ द्वारा आयोजित सीटीइटी में ही इसे लागू किये जाने का प्रयास किया जा रहा है. समय से ही अभ्यथी को सूचना दे दी जायेगी. राजीव रंजन सिन्हा, सिटी कोर्डिनेटर, सीबीएसइ \\B

No comments:

Post a Comment