Friday, December 25, 2015

जब तक नहीं आयेगा ऑटो और बस, तब तक स्कूल कैंपस में ही रहेंगे स्टूडेंट्स

प्रभात खबर की पहल का असर

- स्कूल वाहन को लेकर डॉन बास्को एकेडमी ने जारी किया सर्कुलर संवाददाता, पटना
जब तक सारे बच्चे स्कूल से घर नहीं चले जाते है, तब तक स्कूल कैंपस खुला रहेगा. स्कूल का गार्ड उन बच्चों की देखभाल करेगा. स्कूल के कुछ टीचर्स भी उस समय तक स्कूल में ही रहेंगे जब तक सारे बच्चे स्कूल से चले ना जायें. बच्चों की सुरक्षा को लेकर डॉन बास्को एकेडमी की ओर से यह सर्कुलर तीन दिन पहले तमाम अभिभावकों को दिया गया है. सर्कुलर में यह स्प्ष्ट लिखा गया है कि कोई भी स्टूडेंट स्कूल कैंपस के बाहर छुट्टी के बाद घूम नहीं सकता है. स्कूल के संरक्षण में ही उन्हें रहना होगा. प्रभात खबर के स्कूल वाहन के लिए पार्किंग की व्यवस्था स्कूल मे ही हो, इसके अवेयर होकर डॉन बास्को एकेडमी द्वारा यह शुरू किया जा रहा है. - छुट्टी के बाद सड़क पर घूमते है स्टूडेंट्स
पटना के अधिकांश स्कूलों में स्टूडेट के आने जाने के लिए प्राइवेट स्कूल बस या ऑटो की व्यवस्था है. यह व्यवस्था अभिभावकों के द्वारा किया जाता है. कई बार ये प्राइवेट स्कूल बस या ऑटो छुट्टी के समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते है. ऐसे में स्टूडेंट अपनी सवारी का इंतजार स्कूल के गेट के बाहर करते है. क्योंकि स्कूल तो छुट्टी के बाद बंद हो जाता है. ऐसे में इन स्टूडेंट को देखने वाला कोई नहीं होता है. इसी को देखकर डान बास्को एकेडमी प्रशासन की ओर से यह प्रयास शुरू किया गया है. स्कूल प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जब तक सारे बच्चों की सवारी नहीं आ जायेगी, तब तक स्कूल कैंपस बंद नहीं होगा. - प्रिंसिपल की होगी बैठक
स्कूली बस और ऑटो के लिए स्कूल कैंपस में हो पार्किंग मुददे पर कई स्कूल अब सामने आ रहा है. जनवरी के पहले समप्ता हमें स्कूल प्रिंसिपल की एक बैठक होगी, इसमें इस बात को रखा जायेगा. इस संबंध में सेंट डॉमिनिक सोवियोज हाई स्कूल और सीबीएसइ के पूर्व सिटी कोर्डिनेटर जी जे गॉल्स्टॉन ने बताया कि प्रभात खबर ने इस मुददेे को उठाया है. अभी तो क्रिसमस को लेकर स्कूल बंद हो गया है, इस कारण अभी बैठक नहीं किया जा सकता है. जनवरी के पहले सप्ताह में एक बैठक होगी. इसमें तमाम स्कूल के प्रिंसिपल शामिल होंगे. वहां पर इस मुददे को रखा जायेगा. इसको लेकर हम अपनी तरफ से प्रयास करेंगे. - सीबीएसइ सहोदया भी आया आगे
सीबीएसइ स्कूल में यह शुरू किया जायें, इसके लिए सीबीएसइ पाटलिपुत्र सहोदया की ओर से भी तमाम स्कूलों का निर्देश भेजा जायेगा. पाटलिपुत्र सहोदया के सचिव सीबी सिंह ने कहा कि सहोदया से जुड़े तमाम स्कूलों को निर्देश दिया जा रहा है. जनवरी में स्कूल खुलने के बाद यह हर स्कूलों को शुरू करना होगा. अब बच्चे स्कूल के बाहर आकर अपनी गाड़ी में नहीं बैेठेगे. स्कूल कैंपस में ही सारी गाड़ी लगाये जायेंगे. बच्चों की सुरक्षा को लेकर हर स्कूल को यह करना चाहिए. कोट
स्कूल का जो अपना बस है, उससे जो स्टूडेंट्स स्कूल आते है, उनके तो बस कैंपस में लगे होते है, वो छुट्टी के बाद घर चले जाते है. लेकिन काफी संख्या में ऐसे बच्चे होते है जो सड़क पर अपनी सवारी का इंतजार करते है. ऐसे में अभिभावको के लिए एक सर्कुलर जारी किया गया है. ऐसे बच्चाें के लिए स्कूल कैंपस खुला रहेगा. जब तक की हर एक स्टूडेंट की सवारी नहीं आ जाती है. ये सारी जिम्मेवारी स्कूल की होगी. मेरी अल्फांसो, प्रिंसिपल, डान बास्को एकेडमी
डीएम के पास एसोसिएशन की तरफ आवेदन दिया गया है. डीएम ने आदेश देने का आश्वासन भी हमें दिया है. बुधवार को डीएम से मिलने का समय मिला है. ऐसे में तमाम बातों से डीएम को अवगत करवाया जायेगा. स्कूल कैंपस में ही स्कूल बस और ऑटो की पार्किंग हो, इसके बारे में डीएम से कहा जायेगा. डीके सिंह, अध्यक्ष, बिहार राज्य प्राइवेट चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन \\B

No comments:

Post a Comment