Sunday, December 6, 2015

दो फेज में नहीं होगा एआइपीएमटी, अगले सप्ताह निकलेगा आवेदन की तिथि

- परीक्षा पैटर्न में नहीं कोई चेंज, एक ही फेज में सारे प्रश्न होंगे आब्जेक्टिव

रिंकू झा, पटनाऑल इंडिया प्री मेडिकल और प्री डेंटल एग्जामिनेशन को लेकर सीबीएसइ ने सारी बातें स्पष्ट कर दी है. 2016 की एआइपीएमटी की परीक्षा में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया जा रहा है. ना तो परीक्षा दो फेज में लिया जायेगा, और ना ही प्राइवेट और सरकारी मेडिकल कॉलेज के एक साथ ही एंट्रांस लिये जायेंगे. इसको लेकर जल्द ही बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा. सीबीएसइ ने पहले से चले आ रहे सारी बातों का खंडन करते हुए कहा है कि 2016 का एआइपीएमटी की परीक्षा पूरी तरह से 2015 के जैसा ही होगा.
10 दिसंबर के बाद कभी भी निकल सकता है आवेदन2015 में एआइपीएमटी की परीक्षा में हुई कदाचार को देखते हुए सीबीएसइ काफी सतर्क है. परीक्षा को लेकर बोर्ड में बैठकों का दौर चल रहा है. प्लानिंग की जा रही है. सीबीएसइ सूत्राें की माने तो 10 दिसंबर के बाद किसी भी दिन आवेदन करने की तिथि घोषित की जा सकती है. आवेदन के लिए अभ्यथी को एक महीने का समय दिया जायेगा.
दो फेज में आब्जेक्टिव के साथ सब्जेक्टिव की थी संभावनापहले से छात्रों के बीच यह कंफ्यूजन हो रहा था कि दो फेज की परीक्षा में एक आब्जेक्टिव और दूसरे बार की परीक्षा को सब्जेक्टिव किया जायेगा. इसको लेकर बिहार के छात्रों में काफी परेशानी हो रही थी. सीबीएसइ ने कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए ऐसा करने का प्रस्ताव रखा गया था. सीबीएसइ सूत्रों की माने तो फिलहाल इस प्रस्ताव को टाल दिया गया है.
कोटएआइपीएमटी की परीक्षा को लेकर छात्रों के बीच काफी कंफ्युजन है. दो फेज में परीक्षा लेने की संभावना हो रही है. अगर परीक्षा को सब्जेक्टिव किया जायेगा तो बिहार के छात्रों के लिए बहुत ही नुकसान होगा. इस कारण हम लोग आब्जेक्टिव परीक्षा लेने का ही समर्थन कर रहे है.
विपिन कुमार, डायरेक्टर, गोल इंस्टीच्यूट \\B

No comments:

Post a Comment