Sunday, December 6, 2015

सीबीएसइ ने 10वीं और 12वीं के इवैल्यूएशन 15 अप्रैल तक पूरा करने का दिया टास्क

लोयेला हाई स्कूल में आयोजित हुआ सीबीएसइ पटना की ओर से बैठक

संवाददाता, पटना2016 की 10वीं और 12वीं बोर्ड की आंसर कॉपी इवैल्यूशन का काम 15 अप्रैल तक किसी भी हालत में खत्म कर देना है. 15 अप्रैल तक हर स्कूल इवैल्यूशन कर मार्क्स को सीबीएसइ को सौंप देगा. इससे रिजल्ट जल्द से जल्द निकाला जा सकेगा. सीबीएसइ द्वारा 2016 की परीक्षा की तैयारी को लेकर अभी से स्कूल की प्रिंसिपल को परीक्षा और उसके रिजल्ट संबंधित निर्देश दिये जा रहे है. इसको लेकर एक बैठक का आयोजन पटना में लोयेला हाई स्कूल में शनिवार को किया गया. इस मौके पर पूरे बिहार से लगभग सौ स्कूलों के प्रिंसिपल मौजूद थे. ढाई घंटे की बैठक में तमाम प्रिंसिपल को पटना सीबीएसइ रीजनल ऑफिसर राजा राम मीणा ने कई बातों की जानकारी दिया.
एलओसी में हुई गलती तो नहीं मिल पायेगा रिजल्ट रीजनल ऑफिसर आरआर मीणा ने कहा कि 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेंट्स) को सही से स्कूल तैयार करें. क्योंकि एलओसी स्टूडेंट का बेसिक रिकार्ड होता है. एलओसी अगर गलत भरा जायेगा तो इसका असर स्टूडेट के एडमिट कार्ड से लेकर उसके मार्क्स सीट और सर्टिफिकेट पर पड़ेगा. एलओसी में जो जानकारी दी जाती है, उसके अनुसार ही एडमिट कार्ड सीबीएसइ तैयार करता है. इस कारण एलओसी भरने पर ध्यान दे. ज्ञात हो कि सीबीएसइ के निर्देश पर स्कूल के टीचर्स द्वारा हर क्लास के स्टूडेंट का एलओसी भरा जाता है.
समय से भेजें सारे रिकाॅर्ड तमाम प्रिंसिपल को समय से स्टूडेंट संबंधित सारे रिकार्ड भेजने निर्देश दिया गया. आरओ आरआर मीणा ने कहा कि समय से स्टूडेंट का रिकार्ड मिलने से रिजल्ट संबंधित सारे काम समय से हो जायेंगे. वहीं पाटलिपुत्र सहोदया की ओर से स्कूल बेस्ड बोर्ड एक साथ एक ही तिथि पर लेने की जानकारी दी गयी. सीबीएसइ की 10वीं और 12वीं बोर्ड की तिथि घोषित हो जाने के बाद पाटलिपुत्र सहोदया की ओर से भी स्कूल बेस्ड 10वीं बोर्ड की तिथि घोषित की जायेगी. इस मौके पर सहोदया के अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा, सचिव सीबी सिंह, लोयेला हाई स्कूल के प्रिंसिपल ब्रदर सतीश, पटना सेंट्रल स्कूल के प्रिंसिपल एसपी सिंह के साथ तमाम प्रिंसिपल मौजूद थे.  

No comments:

Post a Comment