Rinku Jha
Tuesday, December 1, 2015
सीबीएसइ के जैसा होगा आइसीएसइ के 10वीं का प्रश्न पत्र
- साइंस और आर्ट्स के अब दो नहीं बल्कि एक होगा प्रश्न पत्र
संवाददाता, पटना
बोर्ड परीक्षा को लेकर सारे बोर्ड अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दिये हैं. जहां सीबीएसइ परीक्षा संबंधित गाइड लाइन जारी कर दिया है, वहीं आइसीएसइ बोर्ड भी परीक्षा में कई परिवर्तन करने जा रहा है. 12वीं में साइंस का पैटर्न सीबीएसइ के जैसा करने के बाद अब आइसीएसइ बोर्ड ने 10वीं के कोर्स में भी चेंज करने की सोची है. आइसीएसइ बोर्ड के सूत्रों की मानें तो 10वीं बोर्ड में अब स्टूडेंट को साइंस और आर्ट्स की परीक्षा दो बार नहीं देना होगा. 10वीं बोर्ड की परीक्षा में साइंस और आर्ट्स के दो नहीं बल्कि एक प्रश्न पत्र होंगे. ज्ञात हो कि अभी तक आइसीएसइ बोर्ड में फिजिक्स और केमेस्ट्री की परीक्षा एक साथ लिया जाता था. वहीं बायोलॉजी की परीक्षा अलग से होती थी. वहीं अार्ट्स में हिस्ट्री और सिविक्स की परीक्षा साथ में होता था. यानी एक प्रश्न पत्र होता था. वहीं जोगरफी के लिए एक प्रश्न पत्र होता था. अब इसमें चेंज कर दिया गया है.
साइंस के सारे विषय की एक साथ होगी परीक्षा
बोर्ड की माने तो सीबीएसइ की तरह अब साइंस के सारे विषयों की परीक्षा एक साथ होगी. वहीं आर्ट्स के भी सारे विषयों की परीक्षा एक साथ बोर्ड अब आयोजित करेगा. परीक्षा लेने का यह नियम 2017 से लागू होगा. 2016 में 10वीं बोर्ड की परीक्षा पुराने ही पैटर्न पर लिया जायेगा. लेकिन 2017 में 10वीं बोर्ड की परीक्षा नये पैटर्न पर ली जायेगी.
स्टूडेंट काे मिलेगी राहत
बोर्ड के द्वारा 10वीं का सिलेबस सीमित करने से स्टूडेंट को काफी राहत मिलेगी. पेपर कम कर देने से स्टूडेंट पर प्रेशर भी कम होगा. पहले साइंस का 100-100 अंकों की परीक्षा ली जाती थी. लेकिन अब 100 अंकों में ही साइंस की परीक्षा होगी. उसी तरह आर्ट्स भी पहले 100-100 अंकों का दो पेपर होता था, लेकिन अब 100 अंकों की ही आर्ट्स विषय की परीक्षा ली जायेगी.
कोट
इससे स्टूडेंट को काफी आराम होगा. आइसीएसइ बोर्ड भी अब कठिन नहीं होगा. कोर्स कठिन होने के कारण आज भी स्टूडेंट्स इस बोर्ड नहीं पढ़ना चाहते है. लेकिन बोर्ड द्वारा इस तरह के परिवर्तन करने से स्टूडेंट इस तरफ आयेंगे. बोर्ड का यह सराहनीय कदम है.
एफ हसन, प्रिंसिपल, इंटरनेशनल स्कूल
\\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment