Rinku Jha
Sunday, September 6, 2015
सीबीएसइ शुरू करायेगा स्कूल ऑडिट सिस्टम
- स्कूलों को अब ऑडिट रिपोर्ट पर ही मिलेगा ग्रेडिंग
पटना
अब स्कूलों का ऑडिट किया जायेगा. इसके लिए सीबीएसइ ने अपने स्तर से ऑडिट सिस्टम की तैयारी शुरू कर दी है. देश भर के 17 हजार स्कूलों के लिए ऑडिट फर्मूला बोर्ड की ओर से तैयार किया गया है. इसमें पटना जाेन के भी 1157 स्कूल शामिल है. इन तमाम स्कूलों का अॉडिट सीबीएसइ की ओर से होगा. ऑडिट के आधार पर ही अब स्कूलों को ग्रेडिंग की जायेगी. सीबीएसइ ने कई सालों से चल रहे एक्रेडेशन प्रक्रिया को बंद करने का फैसला लिया है. सीबीएसइ की माने तो एक्रेडेशन की प्रक्रिया बहुत ही कठिन था, इस कारण काफी स्कूल चाहकर भी इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पा रहे थे. इसके अलावा एक्रेडेशन प्रक्रिया में काफी समय लगता था. लेकिन बोर्ड ने ऑडिट सिस्टम को काफी आसान बनाया है.
एक्सपर्ट की बनायी गयी कमिटी
ऑडिट सिस्टम को स्कूलों में सही से लागू करने के लिए सीबीएसइ ने एक्सपर्ट की एक कमिटी बनायी है. यह कमिटी ऑडिट की गाइडलाइंस तैयार करेगा. सीबीएसइ सूत्रों की माने तो इस कमेटी मेें स्कूल के प्रिंसिपल के साथ चार एजुकेशन एक्सपर्ट शामिल होंगे. कमिटी स्कूलों में एजुकेशन के मौजूदा सिस्टम को स्टडी करेगी. इसके आधार पर एक रिपोर्ट तैयार किया जायेगा. उस रिपोर्ट पर ही स्कूलों का ऑडिट किया जायेगा. कमिटी एफिलिएशन गाइडलाइंस को भी रिव्यू करेगी. इसके अलावा क्वॉलिटी असेसमेंट और एक्रेडेशन प्रोग्राम का भी रिव्यू किया जायेगा.
दो साल पहले शुरू हुआ था ग्रेडिंग प्रणाली
सीबीएसइ ने दो साल पहले ग्रेडिंग प्रणाली की शुरूआत की थी. इसके तहत स्कूलों में चल रहे एजुकेशन क्वॉलिटी चेक करने के लिए एक्रेडेशन प्रक्रिया शुरू किया गया था. एक्रेडेशन रिपोर्ट के आधार पर स्कूलों को ग्रेडिंग दी जानी थी. सीबीएसइ सूत्रों की माने तो अब एक्रेडेशन प्रणाली खत्म कर दी गयी है. अब स्कूलों के एजुकेशन स्टैंडर्ड चेक करने के लिए स्कूलों में ऑडिट सिस्टम शुरू किया जायेगा.
ऑडिट सिस्टम की इन चीजों पर रहेगी नजर
- स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर की समस्या पर नजर रखी जायेगी
- स्कूल के एजुकेशन स्टैंडर्ड को चेक किया जायेगा - टीचिंग-लर्निंग को ऑडिट द्वारा चेक किया जायेगा
- टीचर्स की क्वालिफिकेशन और टीचर्स स्टूडेंटस रेसियो को देखा जायेगा - को-करिकुलम एक्टिविटीज पर भी कमेटी की नजर रहेगी
- स्कूल के अन्य स्टॉफ की सर्विस कंडिशन और उनकी सैलरी पर भी रिपोर्ट तैयार होगी - स्कूलों के हर क्लास के रिजल्ट पर स्टडी किया जायेगा
- ऑडिट के माध्यम से चेक लिस्ट भी तैयार किया जायेगा - रिजल्ट बेहतर नहीं करने वाले स्कूलों के रिजल्ट सही करने का कारण खोज जायेगा
कोट
सीबीएसइ का एक्रेडेशन सिस्टम काफी बेचिदा था. कई स्कूलों ने इसके लिए आवेदन भी किया था. लेकिन इसकी जांच प्रक्रिया नहीं हो पायी. यह ऑडिट सिस्टम काफी बेहतर है. हर स्कूल इसमें शामिल हो पायेगा.
सीबी सिंह, सचिव, पाटलिपुत्र सहोदया
\\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment