Sunday, September 20, 2015

स्कूल में जांची गयी आंसर कॉपी की जांच करवायेगा सीबीएसइ

- इविडियेंस ऑफ असेसमेंट को लेकर बोर्ड ने बनायी टीम

संवाददाता, पटनाबाेर्ड के आंसर कॉपी की सही से जांच हुई या नहीं. कहीं एग्जामिनर ने आंसर काॅपी की जांच में कोई लापरवाही तो नहीं किया. मार्किंग स्कीम को सही से फॉलो किया गया है या नहीं, अब इन तमाम बातों की जांच सीबीएसइ करवाने जा रहा है. 2015 में ली गयी 10वीं बोर्ड परीक्षा के तमाम विषयों की रेंडमली जांच करवाने का फैसला सीबीएसइ के द्वारा लिया गया है. इस रेंडमली जांच में यह देखा जायेगा कि मूल्यांकन प्रक्रिया में किसी तरह की गलती तो एग्जामिनर द्वारा नहीं किया गया है. सीबीएसइ पहली बार आंसर काॅपी की रेंडमली जांच करवा रही है. इविडियेंस ऑफ असेसमेंट के तहत आंसर काॅपी की जांच सीबीएसइ करवायेगी.
- बनायी गयी टीम बोर्ड की ओर से आंसर काॅपी की जांच के लिए एक टीम बनायी गयी है. इस टीम में में सब्जेक्ट एक्सपर्ट के साथ सीबीएसइ दिल्ली से मार्किंग स्कीम एक्सपर्ट को रखा गया है. जिस स्कूल में जिस विषय के आंसर काॅपी की रेंडमली जांच के लिए टीम जायेगी, उस स्कूल के किसी भी एग्जामिनर को उसमें शामिल नहीं किया जायेगा. इसके अलावा जिस स्कूल में जिस विषय का मूल्यांकन हुआ है, वहां पर उसी विषय के तीन अलग-अलग एक्सपर्ट को रखा गया है.
- अक्तूबर के सेकेंड वीक से होगा शुरू आंसर काॅपी की रेंडमली जांच अक्तूबर के सेकेंड वीक से शुरू होगा. जांच टीम की ओर से हर स्कूलों की लिस्ट तैयार कर ली गयी है. जिन स्कूलों में जिस विषय की आंसर कॉपी का मूल्यांकन हुआ है, उसी के आधार पर यह रेंडमली जंच करवायी जायेगी.
- सब्जेक्ट वाइज स्कूलों में होता मूल्यांकन कार्यग्रेडिंग सिस्टम होने के बाद सीबीएसइ बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन प्रक्रिया को चेंज कर दिया है. बोर्ड परीक्षा होने के बाद हर विषय के मूल्यांकन कार्य के लिए स्कूल को फिक्स किया जाता है. एक विषय के आंसर कॉपी की जांच एक ही स्कूल में किया जाता है. दूसरे स्कूल के सब्जेक्ट एक्सपर्ट एग्जामिनर भी उसी स्कूल में आते है. मूल्यांकन के बाद आंसर कॉपी को उसी स्कूल में रखा जाता है.
जांच में इन प्वाइंट पर होगा फोकस - आंसर कॉपी में मार्किंग स्कीम का ख्याल रखा गया है या नहीं
- मार्क्स देने में एग्जामिनर ने कोई लापरवाही तो नहीं की है - आंसर कॉपी में एग्जामिनर ने अपना सिग्नेचर किया है या नहीं
- हर आंसर में एग्जामिनर ने मार्क्स स्टेप वाइज दिया है या नहीं - कहीं किसी आंसर का मूल्यांकन करना एग्जामिनर से छूट तो नहीं गया
- आंसर काॅपी मूल्यांकन में टीचर का सेलेक्शन किस आधार पर किया गया 

No comments:

Post a Comment