Wednesday, September 23, 2015

31 लाख परीक्षार्थी देंगे मैट्रिक और इंटर की परीक्षा

- 10 फीसदी छात्रों में हुआ इजाफा

संवाददाता, पटनाइंटर और मैट्रिक के परीक्षा को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने तैयारी शुरू कर दी है. हर साल समिति के पास छात्रों की बढ़ रही संख्या एक चुनौती होती है. हर साल एक से दो लाख छात्रों की संख्या बढ़ती है. समिति की माने तो इस बार हर साल से अधिक छात्रों की संख्या मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में शामिल होंगे. समिति के अनुसार लगभग 31 लाख परीक्षार्थी इंटर और मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होंगे. इसमें इंटर में लगभग 14 लाख और मैट्रिक में लगभग 17 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे. इस बार इंटर और मैट्रिक दोनों में ही 10 से 15 फीसदी छात्रों का इजाफा हो रहा है.
तीन लाख मैट्रिक में हुए थे फेल 2015 में तीन लाख मैट्रिक में छात्र फेल कर गये थे. इसके अलावा इंटर में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स मिलाकर एक लाख 20 हजार छात्र फेल कर गये थे. समिति सूत्रों की माने तो इंटर में कंपार्टमेंटल की परीक्षा नहीं होती है. इस कारण सारे फेल छात्र भी इंटर की परीक्षा में दुबारा शामिल हाेंगे. इसके अलावा स्क्रूटनी वाले छात्र भी परीक्षा में शामिल होंगे.
कोटइस बार पिछले साल की तुलना में छात्रों की संख्या बढ़ेगी. लगभग 31 लाख छात्र इस बार मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में शामिल होंगे. इसकी तैयारी अभी से हमने शुरू कर ली है. इतनी संख्या में छात्रों की परीक्षा लेना समिति के लिए चुनौती है.
हरिहर नाथ झा, सचिव,बिहार विद्यालय परीक्षा समिति \\B

No comments:

Post a Comment