Friday, September 11, 2015

सीबीएसइ स्कूलों में अब कराटे क्लास का होगा एक पीरियड

सीबीएसइ ने दिया स्कूलों को निर्देश

क्लास वन से 10वीं तक दिया जायेंगा सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग संवाददाता, पटना
खुद की रक्षा करना, अपना बचाव खुद करना, जरूरत पड़ने पर अपने साथी की रक्षा करना आदि को लेकर अब सीबीएसइ स्टूडेंट स्कूलों में ही ट्रेड करने की सोच रहा है. गर्ल स्टूडेंटस के लिए इसकी शुरूआत की जा रही है. अब हर स्कूलों में क्लास वन से 10वीं क्लास की गर्ल स्टूडेंट को सेलफ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जायेगी. इस सेशन से ही सीबीएसइ ने तमाम स्कूलों को शुरू करने का निर्देश दिया है. सीबीएसइ ने अपने निर्देश में कहा है कि हर स्कूल 45 मिनट का एक पीरियड में पढ़ाई नहीं बल्कि कराटे की ट्रेनिंग गर्ल स्टूडेंट को देगा.स्कूल में सुरक्षित नहीं है बच्चे
सीबीएसइ के अनुसार अब स्कूल में भी बच्चे सुरक्षित नहीं है. ऐसे में पढाई के साथ स्टूडेंट को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देना शुरू किया जा रहा है. अभी तक स्कूल अपने तरीके से ही स्टूडेंट को फिजिकल एक्टीविटी और सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देता रहा है, लेकिन अब सीबीएसइ ने इसे कंपल्सरी कर दिया है. अब हर स्कूलों को स्टूडेंट के आत्म रक्षा को लेकर स्पेशल माशल आर्ट की ट्रेनिंग दी जायेगी.
कोटसमेटिव असेसमेंट टर्म एक और टर्म दो के दौरान यह ट्रेनिंग दी जायेगी. गल्स स्टूडेंट‌‌‌स को सेल्फ डिफेंस बनाने के लिए इसे स्कूलों में शुरू किया जा रहा है. क्लास वन से 10वीं तक की स्टूडेंट को इसमें शामिल किया जायेगा.
डीटी सुदशन राव, ज्वाइंट सेक्रेटरी, सीबीएसइ\\B

No comments:

Post a Comment