Rinku Jha
Sunday, September 13, 2015
पहली बार देंगें वोट, नागरिकता का मिल रहा एहसास
- पहली बार वोट करने को लेकर उत्साहित है वोटर
संवाददाता, पटनावोट देना हर किसी को नागरिक होने का एहसास करवाता है. वोट देने का अधिकार मिलने से देश की नागरिकता से जुडने का एहसास होता है. कुछ एेसा ही एहसास इस बार उन युवाओं को भी हो रहा है जिन्हें पहली बार नागरिकता बनने का एहसास हो रहा है. बिहार विधानसभा चुनाव में जिन वोटर्स को पहली बार वोट देने का अधिकार मिला है, जिनके हाथ में पहली बार उनके नाम का वोटर आइडी कार्ड है, वो काफी उत्साहित है. अभी से वोटिंग करने की प्लानिंग शुरू हो चुकी है. इस बार पटना जिला में 61 हजार ऐसे वोटर्स है जो पहली बार मतदान में शामिल होंगे.
डेढ माह में बढ गये नये वोटर्स
नये वोटर्स की संख्या बढे, इसके लिए कई तरह के अवेयरनेस कार्यक्रम चलाये गये थे. मालूम हो कि जहां पटना जिला में कुल 43 लाख सात हजार 244 मतदाता ही थे. वहीं नये वोटर्स की संख्या जुडने के बाद यह संख्या 43 लाख 67 हजार 244 मतदाता हो गये. इससे 61 हजार नये मतदाता हैं जिन्हें पहली बार वोट करने का मौका मिलेगा.
- पुरूष के मुकाबले बढी महिला वोटर्स की संख्या
नये वोटर्स में जहां वोटर्स की संख्या बढी, वहीं इस बार पुरूषों के मुकाबले महिला वोटर्स की भी संख्या बढी है. जानकारी के मुताबिक महिला मतदाताओं की संख्या में दाे फीसदी इजाफा हुआ है. जहां एक हजार पुरूष मतदाताओं पर 855 महिला मतदाता थीं, वहीं इस बार एक हजार पुरूष मतदाताओं पर 857 महिला मतदाता हो गयी है.
नये वोटर्स से बातचीत
पापा जिसे कहेगे उसे ही करेंगे वोट
पहली बार वोटर आइडी कार्ड बना है. काफी उत्साहित हूं. लेकिन समझ में नहीं आता है कि किसे वोट करें. मै अपना पहला वोट ऐसे प्रत्याशी को देना चाहती हूं, जो सही मायने में काम करें. पापा जिसे कहेंगे उसे ही वोट दूंगी.क्याेंकि किसी भी नेता पर मुझे विश्वास नहीं है.
श्वेता कुमारी, थर्ड इयर स्टूडेंट, मगध महिला कॉलेज
उसे वोट करेगे जो सुरक्षा की बात करेगा
पहली बार मुझे अपनी बात कहने का मौका मिला है. अपने एक वोट के माध्यम से मुझे वो अधिकार मिला है जो मै इस्तेमाल करना चाहती हूं. हमारे शहर में अभी भी सुरक्षा को लेकर काफी संशय में रहता है. दिन में भी हम असुरक्षित महसूस करते है. ऐसे में वोट उसे ही देना है जो सुरक्षा की बात करेगा.
साेनम कुमारी, पीजी प्रथम वष, पटना कॉलेज
अपनी मरजी का करेंगे इस्तेमाल
पहली बार वोट करूंगी. अपनी मरजी से करूंगी. अपनी मरजी से जिस पार्टी को वोट देने का मन करेगा, उसे ही करेंगे. हर चीजों पर दबाव हो सकता है, लेकिन वोट देने का मेरा अपना अधिकार है, इस कारण मै अपनी मरजी से इस्तेमाल करूंगी.
प्रगति, बीकॉम, मगध महिला कॉलेज
इसकी फोटो भी है. ग्रुप फोटो की हैँ \\B
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment