Saturday, September 26, 2015

मैथेमेटिक्स के सेकेंड टर्म का सिलेबस सीबीएसइ ने किया चेंज

संवाददाता, पटना

समेटिव असेसमेंट वन यानी फर्स्ट टर्म अभी चल रहा है. 9वीं और 10वीं के फर्स्ट टर्म में अप्रैल से सितंबर तक के सिलेबस से ही प्रशन पूछे जाते है. इसके बाद अक्तूबर से मार्च तक के सिलेबस में अलग टॉपिक स्टूडेंट को पढ़ना पड़ता है. सेकेंड टर्म यानी समेटिव असेसमेंट टू के लिए सीबीएसइ ने मैथेमेटिक्स विषय के सिलेबस में चेंज किया है. फिलहाल यह परिवर्तन 9वीं क्लास के लिए ही किया गया है. 2015-16 में मार्च में होने वाले 9वीं के फाइनल परीक्षा में बोर्ड द्वारा बताये गये सिलेबस से ही प्रश्न पूछे जायेंगे. बोर्ड के अनुसार अल्ज्रेबा, ज्योमेट्री, मैनसूरेशन से फर्स्ट टर्म के सिलेबस को ही रखा गया है. वहीं स्टैटिक्स, प्रोवैबिलटी दो चैप्टर को नया जोड़ा गया है. कुल 90 अंकों की परीक्षा में अल्ज्रेबा से 10 अंक, ज्योमेट्री से 38 अंक, मैनसूरेशन से 22 अंक, स्टैटिक्स से 12 अंक और प्रोवैबिलटी से 8 अंक के प्रश्न पूछे जायेंगे. इस संबंध में सीबीएसइ की एकेडेमिक और ट्रेनिंग इंचार्ज डीटी सुदर्शन राव ने बताया कि मैथेमेटिक्स के इस बदलाव को मार्च 2016 में होने वाली 9वीं के फाइनल परीक्षा में लागू किया जायेगा. इस संबंध में किसी भी तरह की जानकारी 011-23216220 पर लिया जा सकता है. 

No comments:

Post a Comment