Sunday, September 6, 2015

स्कूलों में फैंसी ड्रेस पहनने पर लगेगा रोक

- सीबीएसइ जल्द स्कूलों को नोटिस भेजने की कर रहा तैयारी

संवाददाता, पटनाअब कोई भी स्कूल फैंसी ड्रेस के नाम पर अभिभावकों से पैसे नहीं वसूल पायेंगे. ना ही फैंसी ड्रेस के नाम पर अब अभिभावकों को परेशानी उठानी होगी, क्योंकि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) की ओर से स्कूलों में होने वाले कलर ड्रेस आदि पर रोक लगाया जायेगा. इससे स्कूलों में होने वाले कार्यक्रम के तहत फैंसी ड्रेस आदि स्टूडेंट्स नहीं पहन पायेंगे. सीबीएसइ की ओर से जल्द ही इसको लेकर नोटिस भेजा जायेगा. इसके साथ सीबीएसइ एक गाइड लाइन भी जारी करेगा.
एनुअल फंक्शन के साथ अन्य कार्यक्रम पर भी होगा लागू सीबीएसइ का यह नियम एनुअल फंक्शन के साथ स्कूलों में होने वाले हर उस कार्यक्रम पर लागू होगा जिसमें ड्रेस आदि को चेंज करने की बात कहीं जाती है. मालूम हो कि स्कूलों में होने वाले एनुअल फंक्शन में कई कार्यक्रम आयोजित होते है. इसके तहत स्टूडेंट को ग्रुप के अनुसार उन्हें ड्रेस पहनने की हिदायत दी जाती है. इसके लिए काफी दिनों पहले से ही स्टूडेंट और अभिभावकों को तैयारी करनी पडती है. इसकी तैयारी में हजारों रूपये का खर्च भी आता है.
किराये पर लेना होता है ड्रेस स्कूलों में फैंसी ड्रेस आदि को लेकर आये दिन कार्यक्रम आयोजित होते है. ऐसे में कई बार अभिभावकों को किराये पर भी ड्रेस लेना होता है. किराये पर ड्रेस लेकर बच्चों को फैंसी ड्रेस कार्यक्रम में अभिभावक को शामिल करने में काफी खर्च करना पडता है. कई स्कूल तो अपने कैंपस में ही ड्रेस का स्टाॅल लगा देते है. लेकिन हर ड्रेस के नाम पर हजारों की वसूली स्कूल वाले करते है.
इन कारणों से बंद होगा फैंसी ड्रेस कार्यक्रम - इंगलिश मूवी के सॉग पर बच्चों को गलत ड्रेस पहनाया जाता है
- अभिभावकों को काफी परेशानी होती है- कई बार ड्रेस नहीं मिलने से बच्चों को पनिश भी किया जाता है
- अभिभावको को एक ही जगह चार खर्च करने पडते है- फैंसी ड्रेस के नाम पर स्कूल काफी वसूली करता है
- बिजनेस बनता जा रहा है स्कूलों में ऐसे कार्यक्रम - ड्रेस आदि को खोजने में अभिभावकों को काफी परेशानी उठानी पडती है
कोटसीबीएसइ का यह प्रयास काफी अच्छा है. फैंसी ड्रेस के नाम पर हजारों रूपये अभिभावकों को खर्च होता है. एनुअल फंक्शन में फैंसी ड्रेस या कलर ड्रेस का सिस्टम पर रोक लगने से अभिभावकों को काफी राहत मिलती है.
सीबी सिंह, सचिव, पाटलिपुत्र सहोदया \\B

No comments:

Post a Comment